फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर के डांस की इंटरनेट पर मची धूम, यश की 'टॉक्सिक' से होगी टक्कर; 'ईठा' के टीजर पर लोगों की राय

Tue, 23 Jun 2026 07:40 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eetha Teaser Reactions: 'ईठा' का दमदार टीजर आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। जानें 'ईठा' को लेकर लोगों की क्या राय है?
विज्ञापन
1 of 6
'ईठा' - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक नए और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। इस बायोपिक ड्रामा फिल्म 'ईठा' का पहला आधिकारिक टीजर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में श्रद्धा ने दिग्गज लावणी साम्राज्ञी विठाबाई नायारणगावकर की भूमिका निभाई है। इंटरनेट पर लोग इस टीजर और श्रद्धा के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
'ईठा' - फोटो : इंस्टाग्राम
कैसा है टीजर
टीजर में विथाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी की एक दिल छू लेने वाली झलक दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद अकेले ही मंच पर अपना परफॉर्मेंस पूरा किया था। श्रद्धा कपूर ने इस किरदार को काफी अच्छे से निभाया है।
विज्ञापन

3 of 6
'ईठा' - फोटो : X
लोगों की प्रतिक्रिया
इस फिल्म में श्रद्धा के लुक और डांस को लेकर यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं।
एक फैन ने लिखा, 'श्रद्धा का पारंपरिक मराठी लुक काफी अच्छा है'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'श्रद्धा कपूर 2 साल बाद वापसी कर रही हैं, लेकिन इंतजार पूरी तरह सार्थक रहा।'
एक यूजर ने लिखा, 'क्या शानदार शुरुआत है'
वहीं कुछ यूजर ने इसे 2026 का अब तक का सबसे बेहतरीन टीजर बताया
 
 
 

4 of 6
'ईठा' - फोटो : X
अजय-अतुल का धमाकेदार संगीत
फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। टीजर में संगीत सुनने के बाद लोग उम्मीद जता रहे हैं कि इसका एल्बम सुपरहिट होगा। सोशल मीडिया पर फैंस श्र्द्धा के अभिनय और डांस के अलावा फिल्म के संगीत की भी तारीफ कर रहे हैं।
 
 
 
विज्ञापन

5 of 6
'ईठा' - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' से होगा मुकाबला
फिल्म 'ईठा' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी दिन साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' भी रिलीज हो रही है। फैंस के बीच दोनों फिल्मों की टक्कर को लेकर काफी चर्चा है। कुछ लोगों का मानना है कि श्रद्धा की दमदार उपस्थिति को देखकर 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'ईठा' - फोटो : X
ईठा की स्टार कास्ट
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का सह-निर्माण दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने किया है। श्रद्धा कपूर को आखिरी बार साल 2024 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 880 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने बुमराह को दी चुनौती, बेटे तैमूर के साथ खेला क्रिकेट; बोलीं- 'हल्के में मत लेना'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें