फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jersey: शरारत करने में शाहिद कपूर से कम नहीं हैं उनके बेटे जैन, ‘द कपिल शर्मा शो’ में बोले पिता पंकज कपूर

Sun, 17 Apr 2022 01:47 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो पहुंचे शाहिद कपूर और पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई बार फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव होने के बाद आखिरकार 22 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इन दिनों सभी फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में जब टीम 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची तो पंकज कपूर ने उनके बेटे और पोते जैन के बारे में बात की और कहा कि जैन एकदम शाहिद की तरह है।

विज्ञापन

 
जब कपिल शर्मा ने पंकज कपूर का शो में स्वागत किया तो उन्होंने शाहिद की खिंचाई भी की और कहा कि आपको देखकर मेरी तो हालत खराब हो गई, आप शाहिद को देख लो, ऐसे खड़ा है जैसे पीटीए मीटिंग में पापा बिना बताए आ गए। पंकज कपूर ने बताया कि उन्होंने टीवी पर बहुत पहले एक लड़के को लूंगी में देखा था और उन्होंने अपने डायरेक्टर दोस्तों से भी कहा था कि इस लड़के में काफी टैलेंट है और आज मैं उसी लड़के (कपिल) के शो पर मैं खड़ा हूं। इस बात से कपिल काफी खुश हो गए। 
 
इसके बाद पंकज कपूर से होस्ट कपिल शर्मा ने सवाल किया कि शाहिद और जैन में कौन शरारती है? इस पर पंकज कपूर ने कहा कि में मैं सच कहूंगा, दोनों ही बेहद शरारती हैं। शाहिद के सारे शरारती भरे गुण जैन के पास भी हैं। वह सब चीजें उठा कर फेंक देता है और उसके बाद हमें ऐसे देखता है कि अब बताओ, आपको कुछ कहना है।
विज्ञापन

 
'जर्सी' की बात करें तो फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। 'जर्सी' इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। पहले फिल्म की रिलीज को कोरोना की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया था। उसके बाद ये 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी कि एक हफ्ते पहले फिर से डेट में बदलाव कर 22 अप्रैल कर दिया गया। इस बदलाव की वजह 'केजीएफ 2' और 'बीस्ट' की रिलीज को भी माना जा रहा है। हालांकि ये मामला भी सामने आया था कि फिल्म के मेर्कस पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें