कैसा है ट्रेलर?
2 मिनट 13 सेकंड के इस ट्रेलर में काफी कुछ दिखाया गया है। इस ट्रेलर में प्यार मोहब्बत के साथ-साथ क्राइम और सस्पेंस भी है। ट्रेलर की शुरुआत काफी शानदार तरीके से हुई है। शुरुआत में ही काफी सारा एक्शन है और इरा (दृष्टि धामी) का धांसू अंदाज है, जो पुलिस अफसर है। शुरुआत एक मर्डर से होता है, जिसकी जांच में इरा जुटी हुई है। दूसरी तरफ सम्मित पटेल (गुलशन देवय्या) है, जो इससे बचने में लगा है। अब देखना होगा कि इरा कैसे इस केस को सुलझा कर अपने ही पति को सजा दिला पाती है।
सीरीज पर दृष्टि धामी ने कही ये बात
इस सीरीज के बारे में दृष्टि धामी का कहना है कि मैं कोरियाई सीरीज की फैन हूं, इसलिए जब मुझे कोरियाई सीरीज के इस रूपांतरण के लिए संपर्क किया गया तो मैं अपने उत्साह को रोक नहीं पाई। 'दुरंगा' के लिए मुझे जिस चीज ने सबसे ज्यादा उत्साहित किया है वो इसकी पेचीदा कहानी है, जो एक पंच पैक है। इसमें प्रेम से लेकर एक आदर्श परिवार के बीच छिपे हुए अपराधी तक सब कुछ है। पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने का यह मेरा पहला मौका है, इसलिए यह एक ड्रीम कास्ट और क्रू के साथ एक ड्रीम रोल था।
इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
दुरंगा' नौ एपिसोड की सीरीज है, जो जल्द जी5 पर 19 अगस्त को स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में गुलशन देवय्या और दृष्टि धामी के अलावा अमित साध, राजेश खट्टर, दिव्या शेठ, बरखा बिष्ट, अभिजीत खांडकेकर और हेरा मिश्रा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।