फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलकीर सलमान ने रिलीज किया फिल्म 'सोलो' का नया पोस्टर

Tue, 29 Aug 2017 08:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
दलकीर सलमान
विज्ञापन
मलयाली फिल्मों के सुपरस्टार और मामूट्टी के बेटे दलकीर सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'सोलो' के नए पोस्टर लॉन्च किए हैं। फिल्म के दोनों ही पोस्टर सस्पेंस से भरपूर हैं।
विज्ञापन

  Presenting Siva ! #WorldOfSiva. @SoloMovieOffl @nambiarbejoy @sruthihariharan @SaieTamhankar @doktorgandu @govind_menon #tamil poster2 pic.twitter.com/gjFxfO8Haq — dulquer salmaan (@dulQuer) August 28, 2017


पढ़ें: पहली ही फिल्म के बाद यूं गुमनाम हुई सलमान की ये हीरोइन, आज तक कोई नहीं ढूंढ पाया

फिल्म को बिजॉय नांबियार डायरेक्ट कर रहे हैं। बिजॉय ने इससे पहले बॉलीवुड फिल्म 'शैतान' और 'वजीर' का निर्देशन कर चुके हैं। 'सोलो' में दलकीर ने 'लेफ्टिनेंट रुद्र रामाचंद्रन' का रोल निभाया है। वहीं फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड 'अक्षरा' का रोल एक्ट्रेस नेहा शर्मा अदा कर रही हैं। फिल्म में दलकीर और नेहा के अलावा बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया भी हैं। डीनो इस फिल्म से मलयाली फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

  Presenting Siva ! #WorldOfSiva. @SoloMovieOffl @nambiarbejoy @sruthihariharan @SaieTamhankar @doktorgaandu @govind_menon #tamil pic.twitter.com/oGxzCMpWBq — dulquer salmaan (@dulQuer) August 28, 2017


जहां बिजॉय इस फिल्म से साउथ की फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं वहीं दलकीर बॉलीवुड में आने की तैयारी में हैं। दलकीर जल्द ही रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म में दलकीर के अलावा बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान और मिथिला पालकर भी होंगी।

पढ़ें: 29 साल पहले सलमान ने हीरोइन को 'KISS' ना करने की खाई थी कसम, वजह जान होगी हैरानी

मिथिला को लोग फेमस वेब सीरीज 'गर्ल इ द सिटी' की मीरा के रूप में जानते हैं। इस फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है। फिल्म का निर्देशन 'ये जवानी है दीवानी' और '2 स्टेट्स' फिल्मों के डायलॉग लिख चुके आकर्ष खुराना करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें