जसलीन रॉयल और अरिजीत सिंह ने गाया गाना
दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया पर जसलीन रॉयल के साथ अपने आगामी हिंदी संगीत वीडियो हीरिये का पोस्टर साझा किया। गाने को जसलीन और अरिजीत सिंह ने गाया है। एक अभिनेता के रूप में यह दुलकर की पहली संगीत प्रोजेक्ट है। कथित तौर पर वह संगीत वीडियो के लिए सहमत हो गए क्योंकि उन्हें इस गीत में अरिजीत और जसलीन की जोड़ी पसंद आई।
25 जुलाई को होगा रिलीज
हीरिये का निर्माण जसलीन रॉयल द्वारा किया गया है, जिसे वार्नर म्यूजिक इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जसलीन ने अरिजीत सिंह के साथ इसकी रचना और गायन भी किया गया है। सीजन का प्रेम गीत 25 जुलाई, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है और सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
दुलकर सलमान ने की तारीफ
दुलकर सलमान इस गाने के बारे में कहा, 'हीरिये एक बहुत ही खास गाना है। मुझे तुरंत इसकी धुन, म्यूजिक वीडियो का कॉन्सेप्ट और निश्चित रूप से जसलीन और अरिजीत की मधुर आवाज पसंद आ गई। यह एक सर्वोत्कृष्ट प्रेम गीत है और मुझे इस खूबसूरत धुन के लिए जसलीन रॉयल और वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ जुड़ने की खुशी है। मैं इस खूबसूरत प्रेम गीत पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं।'
यह भी पढ़ें: 'बचपन का प्यार' लेकर आ रहे हैं अनुभव सिन्हा, राजकुमार राव और वाणी कपूर को लाएंगे साथ