अपनी शानदार आवाज और गानों से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाले कैनेडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपनी शादी को लेकर फिर से चर्चा में हैं। बीते साल उन्होंने अमेरिका की मशहूर मॉडल हेली बाल्डविन से सगाई की थी। सागई के कुछ समय बाद इस स्टार कपल ने अपनी शादी की घोषणा भी कर दी थी। जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन ने इस साल जनवरी की शुरुआत में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करने वाले थे।
लेकिन अब शादी में हो रही देरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन दोस्तों और परिवारवालों के बीच पूरे रीति रिवाज से शादी करना चाहते हैं, लेकिन दोस्तों और परिवारवालों का काफी व्यस्त शेड्यूल हैं। इस वजह से यह स्टार कपल शादी करने में देगी कर रहा है। फैंस उनकी शादी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन ने बहामास के एक लोकल रेस्टोरेंट में 7 जुलाई को सगाई कर ली थी। उनकी सगाई की जानकारी वहां मौजूद दो चश्मदीदों ने दी। गौरतलब है कि 24 साल के जस्टिन बीबर साल 2016 से हेली बाल्डविन को डेट कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच ब्रेकअप होने जैसी खबरें भी मीडिया में छाई रहीं, लेकिन दोनों के बीच कुछ समय बाद फिर से नजदीकियां देखने को मिली।