फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के लिए बना दुनिया का सबसे महंगा 'दंगल केक'

Fri, 11 Aug 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
दंगल
विज्ञापन
भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शुरू हो गई हैं। दुबई की एक बेकरी ने स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में दुनिया का सबसे महंगा केक तैयार किया है।
विज्ञापन


पढ़ें: इन भारतीय फिल्मों के आगे बौनी पड़ गईं हॉलीवुड मूवीज

दुबई की ब्रॉडवे बेकरी ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' से प्रेरणा लेते हुए 54 किलो का केक तैयार किया है। बेकरी का दावा है कि ये दुनिया का सबसे महंगा केक है। इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, इस केक में 75 ग्राम सोना भी है। अकेले सोने की ही कीमत सवा 2 लाख से ज्यादा है।

केक को बनाने के लिए 1200 लोगों ने साढ़े 3 हफ्तों तक कड़ी मेहनत की है। केक में आमिर की फिल्म के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडल भी बनाए गए हैं। बेकरी ने इन बातों का खुलासा अपने फेसबुक पोस्ट में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें