इशिता दत्ता और वत्सल सेठ
- फोटो : social media
इशिता ने प्रेग्नेंसी को बताया सुंदर फेज
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इशिता ने कहा कि मेरे जीवन का यह फेज बहुत सुंदर, रोचक और अलग रहा है। उसका सबसे अच्छा हिस्सा किक महसूस करना है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने हमेशा इसके बारे में कई लोगों से सुना था, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप खुद इस चीज को महसूस करते हो, तो लगता है कि यह बहुत अच्छा अहसास है। इन सभी में मजे की बात यह है कि ज्यादातर रात के वक्त होता है, इसलिए में रात के समय ठीक से सो नहीं पाती हूं, क्योंकि छोटे बच्चे को रात में सोना पसंद नहीं हैं।
चीजों में हो रहे हैं बदलाव
एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बाद के बदलाव को लेकर बात करते हुए कहा है कि इस बीच बहुत सारी चीजें हैं जो बदली हैं। आपका शरीर बदल रहा है, आपकी पसंद और नापसंद बदल रही है, जो चीजें मुझे पहले पसंद हुआ करती थीं, वो अब मुझे पसंद नहीं है, मैं इस दौरान कई नई चीजें ट्राई करने लगी हूं। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें कभी भी फल पसंद नहीं थे, लेकिन अब उन्हें फल पसंद हैं। इसलिए ताकि उनका बच्चा स्वस्थ हो।
Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर राहा का चेहरा दिखाएंगे आलिया-रणबीर? अभिनेत्री ने बेटी को लेकर किए कई खुलासे
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ
- फोटो : social media