फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम 3: आमिल कियान खान ने किया खुलासा; फिल्म की कास्ट को भी नहीं पता था क्लाइमैक्स, जानें कैसे रखा सस्पेंस

Mon, 05 Oct 2026 02:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Drishyam 3 Climax: ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ की पटकथा फिल्म की सबसे महत्तवपूर्ण कड़ी है। इस पर फिल्म के लेखक आमिल कियान खान ने काफी कुछ कहा। जानें क्या बोले लेखक? 

विज्ञापन
अजय देवगन, आमिल कियान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' की कहानी में बीती दो फिल्मों से चले आ रहे सस्पेंस को खत्म कर दिया है। मगर फिल्म के क्लाइमैक्स को रिलीज से पहले छुपाने के लिए मेकर्स ने काफी जद्दोजहद की। फिल्म के लेखक आमिल कियान खान ने बताया कि किस तरह इसके अंत को सबसे छिपा कर रखा गया?

क्लाइमैक्स पर क्या बोले लेखक? 

विज्ञापन

फिल्म की पटकथा के लेखक आमिल कियान खान ने हाल ही में हुई बातचीत के दौरान बताया कि किस तरह पूरी फिल्म क्लाइमैक्स पर टिकी हुई थी। फ्री प्रेस जर्नल को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘अभिषेक ने असल में विजय सालगांवकर की तरह ही प्रोडक्शन का काम संभाला। क्लाइमैक्स के बारे में क्रू के एक बड़े हिस्से को जानकारी नहीं दी गई थी। लोगों को जरूरत के हिसाब से ही जानकारी दी गई थी। कभी-कभी किसी विभाग को केवल इतना ही पता होता था कि किसी दृश्य को फिल्माने के लिए क्या आवश्यक है? यह जरूरी नहीं कि उन्हें यह भी पता हो कि वे उसे क्यों फिल्मा रहे थे।'

दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

करीबियों ने रिश्वत देने की कोशिश 
आगे अपनी बातचीत में आमिल कियान खान ने कहा, ‘फिल्म के कई कलाकारों और क्रू सदस्यों के साथ-साथ मेरे दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी मुझसे क्लाइमैक्स जानने के लिए मुझे रिश्वत तक देने की कोशिश की। लेकिन गायतोंडे (फिल्म के किरदार) की तरह, मैं भी निर्माताओं के प्रति ईमानदार और वफादार रहा।

दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला

फिल्म के लिए लिखे सौ से ज्यादा ड्राफ्ट 
फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लिखने में आई मुश्किलों पर लेखक ने कहा, ‘मेरे पास फोल्डरों के अंदर फोल्डर हैं, तारीखों, संख्याओं, संख्याओं के बाद तारीखों वाले ड्राफ्ट हैं, और फाइनल, फाइनल 2, फाइनल फाइनल और शायद फाइनल प्लीज गॉड जैसे नामों वाली फाइलें हैं। मैंने सचमुच गिनती खो दी है, लेकिन अलग-अलग रूपों में हमने करीबन इस फिल्म के सौ से ज्यादा ड्राफ्ट तैयार किए हैं। 

विज्ञापन

दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'दृश्यम 3' का कलेक्शन 

  • फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई। 
  • तीसरे दिन इसकी कमाई 150 करोड़ रुपये पार हो चुकी है। 
  • कल रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा लेते हुए इसने 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • इससे पहले ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 62 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • वहीं शनिवार को कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये का रहा था।
  • अब सोमवार को वर्किंग डे होने के चलते फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। 
  • हालांकि, इसने देश भर में 180.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें