फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई 'दृश्यम 3' की शूटिंग, अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता ने सेट से शेयर की पहली बीटीएस तस्वीरें

Fri, 16 Jan 2026 03:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Drishyam 3 Shooting Official Announcement: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म 'दृश्यम 3' के बारे में जानकारी शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
दृश्यम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद इस फिल्म में अजय की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता ने एक खास पोस्ट के जरिए शेयर की है।

विज्ञापन
Trending Videos

'दृश्यम 3' की शूटिंग हुई शुरू
इशिता दत्ता ने आज इंस्टाग्राम पर 'दृश्यम 3' के सेट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर 'दृश्यम 3' के क्लैपबोर्ड की है और दूसरी तस्वीर में इशिता अपनी वैनिटी वैन के सामने खड़ी नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ इशिता ने कैप्शन में लिखा, 'क्या मुझे और कुछ कहने की जरूरत है... #Drishyam 3।' इशिता की इस पोस्ट को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं।

'दृश्यम 3' की कास्ट?
फिल्म 'दृश्यम 3' में पहले फिल्म के स्टार्स नजर आएंगे, जिनमें अजय देवगन, इशिता, तब्बू और श्रिया सरन मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज का तीसरा और आखिरी हिस्सा होगा, जिसके लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कथित तौर पर यह फिल्म 2 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। दृश्यम मूल रूप से मलयालम फिल्म है, जिसे जीतू जोसेफ ने बनाया था। हिंदी में भी इसका रीमेक सुपरहिट रहा। मलयालम वर्जन में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। हिंदी में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor: सोनम ने साझा की दस साल पुरानी तस्वीरें, बताया किस फिल्म के सेट पर हुआ था आनंद आहूजा से प्यार?
विज्ञापन

कौन हैं इशिता दत्ता? 
इशिता 'दे दे प्यार दे 2', 'ब्लैंक' और 'फिरंगी' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। इशिता जल्द ही फिल्म 'दृश्यम 3' में नजर आएंगी, जिसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्यूट पोस्ट, मरमेड डेकोरेशन के साथ मनाया लिटिल मंचकिन मालती का चौथा जन्मदिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें