फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Girl 2: आज रात अपनी आवाज से फैंस को मदहोश करने आ रही है 'पूजा', इस वक्त बजेगा लोगों के 'दिल का टेलीफोन'

Mon, 31 Jul 2023 10:56 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 के जरिए अपनी पहली झलक दर्शकों को दिखा दी है। अब अभिनेता ने घोषणा की है कि ड्रीम गर्ल 2 का टीजर आज रात जारी होने वाला है। 
विज्ञापन
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल ने फैंस के दिलों के तार छेड़ दिए थे। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है और इसमें पूजा बने आयुष्मान खुराना फैंस के दिलों पर छा गए थे। अब ड्रीम गर्ल 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 के जरिए अपनी पहली झलक दर्शकों को दिखा दी है। अब अभिनेता ने घोषणा की है कि ड्रीम गर्ल 2 का टीजर आज रात जारी होने वाला है। 

विज्ञापन

पूजा का चाहने वालों से मिलने का वादा
ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने एक अनोखा रास्ता चुना है। बीते साल से एक पूजा नाम की एक लड़की अपने चाहने वालों से मिलने का वादा कर रही है, लेकिन अब तक उसका दीदार नहीं हुआ है। पूजा के आशिकों की लिस्ट में पठान से लेकर रॉकी यानी रणवीर सिंह और चंकी पांडे तक के नाम शामिल हैं। ड्रीम गर्ल 2 को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ता जा रहा है। 

आज रात रिलीज होगा टीजर
बीते कुछ समय से फैंस को पूजा की सिर्फ आवाज सुनने को मिली है, लेकिन उसका दीदार नहीं हो पा रहा है। अब आज रात पूजा फैंस के दिल के टेलीफोन की घंटी बजाने आ रही है। दरअसल आज रात ड्रीम गर्ल 2 का टीजर रिलीज होना है। आयुष्मान खुराना ने इसकी घोषणा अपने ट्विटर हैंडल पर की है। उन्होंने एक फोटो साझा की है, जिसमें अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना नजर आ रहे हैं। 



इसे भी पढ़ें- Shabana Azmi: आजादी के जश्न के मौके पर IFFM 2023 में तिरंगा फहराएंगी शबाना आजमी, एक्ट्रेस ने जताई खुशी
विज्ञापन

कल रिलीज होगा ट्रेलर 
इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, ये है परी, मेरी ड्रीम गर्ल! तस्वीर पर नीचे लिखा है कि इसका टीजर आज रात रिलीज हो रहा है। वहीं इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि 1 अगस्त को रिलीज होगा। बता दें कि ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें