फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Girl 2: आयुष्मान ने मलयालम सिनेमा में काम करने की जताई इच्छा, इस एक्टर संग साझा करना चाहते हैं स्क्रीन

Wed, 06 Sep 2023 01:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों को 'पूजा' की अदाएं काफी पसंद आ रही हैं। इस फिल्म से आयुष्मान ने भी सिल्वर स्क्रीन पर एक दमदार कमबैक किया है। हाल ही में एक साक्षात्कार में, आयुष्मान ने मलयालम सिनेमा में काम करने की इच्छा जताई है। साथ ही बताया है कि मलयालम इंडस्ट्री में उन्हें कौन सा कलाकार सबसे ज्यादा पसंद है।

विज्ञापन

मलयालम सिनेमा में काम करना चाहते हैं आयुष्मान
आयुष्मान खुराना साउथ सिनेमा खासकर मलयालम सिनेमा में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें लगता है कि एक अभिनेता के रूप में यह उनके मूल से अधिक जुड़ा हुआ है और उनके करीब है। एक अभिनेता होने के नाते आयुष्मान बॉलीवुड के बाद अब साउथ में भी अपने अभिनय का दमखम दिखाना चाहते हैं। आयुष्मान को लगता है कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें हर तरह की भूमिका को करना चाहिए।

Mission Raniganj: अक्षय कुमार की फिल्म का चौथी बार बदला नाम, इस दिन रिलीज होने जा रहा 60 सेकंड का टीजर

अभिनेता ने पसंदीदा कलाकार का किया खुलासा
आयुष्मान ने बताया कि वह साउथ सिनेमा खासकर मलयालम सिनेमा में काम करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि मलयालम सिनेमा काफी सरल और उनके परिवेश के बेहद करीब है और यह उनकी जड़ों से जुड़ा हुआ है। साथ ही अभिनेता ने कहा कि वह फहद फासिल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और अगर उन्हें मौका मिले तो वह भविष्य में उनके साथ काम करना पसंद करेंगे क्योंकि वह हिंदी सिनेमा में उनके काम से मेल खाते हैं। हालांकि, आयुष्मान की यह इच्छा बहुत पुरानी थी, जो उन्होंने अभी जाहिर की है।

Mission Raniganj: अक्षय कुमार की फिल्म का चौथी बार बदला नाम, इस दिन रिलीज होने जा रहा 60 सेकंड का टीजर

विज्ञापन

दर्शकों को पसंद आ रही है ड्रीम गर्ल 2
बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के अलावा अनन्या पांडे, परेश रावल, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, असरानी, विजय राज और मनोज जोशी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें