एक बार फिर अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम साथ आ रहे हैं। आठ साल बाद फिर से फिल्म 'दोस्ताना' की हिट जोड़ी एक साथ नजर आएगी। अभिनेता अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम अब फिल्म 'हेराफेरी' की तीसरी शृंखला में दिखेंगे ।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दोनों ही अभिनेताओं ने इस बात की पुष्टि कर दी है। खबर के मुताबिक इस फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी और परेश रावल भी नजर आएंगे जो पिछली दो फिल्मों में मुख्य भूमिका में थे। लेकिन खिलाड़ी अक्षय कुमार इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे। कहानी की शुरुआत वहीँ से होगी जहां पर 'फिर हेराफेरी' खत्म हुई थी।