फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह के बाद कौन होगा 'डॉन 3' का लीड हीरो? जानिए पूरी डिटेल

Tue, 30 Dec 2025 06:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Don 3 Lead Hero: फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद नए हीरो की तलाश हो रही है। इस फिल्म के लिए एक एक्टर का नाम सामने आया है। जानिए कौन?
विज्ञापन
डॉन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले हफ्ते कई मीडिया रिपोर्ट्स में खबर आई कि रणवीर सिंह फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से बाहर हो गए हैं, लेकिन अभिनेता या प्रोडक्शन टीम ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं हाल ही में जानकारी आई है कि इस फिल्म के लीड हीरो के लिए तलाश शुरू हो चुकी है, जिसमें सबसे पहला नाम इस हैंडसम एक्टर का है। जानिए कौन?
विज्ञापन

रणवीर सिंह की जगह कौन?
हाल ही में फिल्मफेयर की एक खबर के अनुसार फिल्म के निर्माता 'डॉन 3' के लिए एक बड़े स्टार की तलाश कर रहे हैं। इसमें ऋतिक रोशन सबसे मजबूत दावेदार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता 'वॉर 2' के हीरो ऋतिक को इस मशहूर 'डॉन' फ्रेंचाइजी का नया चेहरा बनाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। 'डॉन 3' के मुख्य अभिनेता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

फरहान अख्तर की पहली पसंद ऋतिक थे
पिछले साल एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने बताया कि 'डॉन 2' के लिए उन्होंने पहले ऋतिक रोशन से वादा किया था। फरहान और ऋतिक ने साथ में फिल्म 'लक्ष्य' की थी, इसलिए फरहान ने ऋतिक को स्क्रिप्ट सुनाने का प्लान बनाया। लेकिन स्क्रिप्ट लिखते समय फरहान को लगा कि यह रोल शाहरुख खान के लिए ज्यादा सूट करेगा। फरहान ने ऋतिक को फोन करके यह बात बताई। ऋतिक ने बहुत अच्छे से कहा, 'फरहान, तुम अपनी बेस्ट फिल्म बनाओ। अगर शाहरुख सही लग रहे हैं, तो उनसे करो। मेरी चिंता मत करो।' फरहान ने इसे बहुत विनम्र व्यवहार बताया।
विज्ञापन

रणवीर सिंह का 'डॉन 3' से बाहर होना
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से बाहर होने की खबरें आने के बाद अफवाहें उड़ीं कि उनकी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के कारण ऐसा हुआ। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि निर्माताओं से मांगों पर मतभेद हुआ, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग में देरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: नौ साल के करियर में 26 फिल्में, रश्मिका मंदाना ने फिल्मी इंडस्ट्री में अपनी सफलता का श्रेय किसको दिया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें