फरहान अख्तर की गिनती बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में होती है। अभिनय के साथ वे निर्देशक, निर्माता, गायक और गीतकार के रूप में भी अपने प्रतिभा का जलवा बिखेर चुके हैं। दिल चाहता है, डॉन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फरहान अभिनेता के तौर पर जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रहे हैं।