फिल्मकार श्रीराम राघवन का कहना है कि यदि दर्शक उनकी फिल्म 'बदलापुर' के शो में जरा भी देर से पहुंचते हैं, तो उन्हें अगले शो की टिकटें लेनी चाहिए। फिल्म में अभिनेता वरुण धवन ने मुख्य भमिका निभाई है।
फिल्म का ट्रेलर और फर्स्ट लुक जारी हो गया है। अभी तक रोमांस और कॉमेडी करने वाले वरूण धवन ने शानदार भूमिका निभाई है।
श्रीराम ने फिल्म के बारे में बताया, "फिल्म की शुरुआत में कुछ ऐसे दृश्य हैं, जिससे किसी भी दर्शक को चूकना नहीं चाहिए। मैं जोर देकर यह कहना चाहूंगा कि फिल्म की शुरुआत और अंत को देखने से मत चूकिएगा।"उन्होंने कहा, "यदि आप शुरुआती 15 मिनट की फिल्म देखने से चूक जाते हैं, तो मैं कहूंगा अगला शो देखिए।"