बिग बॉस में हिस्सा लेने से किया इनकार
सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस सीजन 19 के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है। संभव है कि दोनों की तरफ से कंफर्म किया जाए। हालांकि, इस तरह की खबरों का दिव्यांका त्रिपाठी ने खंडन किया है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया है और बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने की बात से साफतौर पर इनकार किया है।
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- 'ऐसी खबरें वे हर साल फैलाते हैं'
दिव्यांका त्रिपाठी ने टेली टॉक से बातचीत में बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने की खबरों पर इनकार करते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, ''यह फेक है। इस तरह की खबरें वे हर साल फैलाते हैं'। बता दें कि दिव्यांका इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज, नच बलिए 8, खतरों के खिलाड़ी 11 और खतरों के खिलाड़ी 13 जैसे कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। हालांकि, 'बिग बॉस' से उन्होंने अब तक दूरी बना रखी है।
Viral Video: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे वरुण धवन, टी-शर्ट पर दिखाई दिए अमेरिकी रैपर एमिनेम
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी डाला वोट।
- फोटो : अमर उजाला
एक-दूजे को डेट कर चुके हैं शरद-दिव्यांका
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा कथित तौर पर कभी एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों एक-दूजे के करीब आए। आठ साल की डेटिंग के बाद इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, अब दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। शरद ने रिप्सी भाटिया से शादी की है। वहीं, दिव्यांका की शादी विवेक दहिया से हुई है।