पौराणिक धारावाहिक राधाकृष्ण की कथाकार के रूप में फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता अपनी आवाज देंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री दत्ता ने धारावाहिक के प्रति अपनी उत्सुकता प्रकट की है।
बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वालीं दिव्या ने कहा मैं राधाकृष्ण का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं राधा और भगवान कृष्ण की कहानियों के बहुत करीब रही हूं। मैं इनकी कहानियां सुनकर बड़ी हुई हूं।
अभिनेत्री के मुताबिक वह इस बात को लेकर खुश हूं कि उन्हें आवाज देने का मौका मिला। दत्ता ने उम्मीद जताई कि यह धारावाहिक बड़ी सफलता हासिल करेगा। सुमेद मुदगालकर और मल्लिका सिंह अभिनीत यह धारावाहिक स्टार भारत पर प्रसारित होगा। गौर हो कि दिव्या दत्ता ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मंटों में बोल्ड किरदार निभाया है।