फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या दत्ता की 'चिरैया' का टीजर आउट, घर में होने वाले अन्याय पर उठाएगी सवाल; जानें कहां स्ट्रीम होगी सीरीज?

Fri, 20 Feb 2026 04:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiraiya Teaser Out: नई वेब सीरीज 'चिरैया' का टीजर आउट हो चुका है। इस सीरीज में मुख्य भूमिका में दिव्या दत्ता नजर हैं। जानें किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी सीरीज।
विज्ञापन
वेब सीरीज 'चिरैया' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्या दत्ता की नई वेब सीरीज 'चिरैया' का टीजर आ गया है। यह टीजर भारतीय घरों में होने वाले अन्याय पर सवाल उठाता है। जानें कहां देख सकेंगे सीरीज।

विज्ञापन

'चिरैया' का टीजर
कुछ ही देर पहले नई सीरीज 'चिरैया' का टीजर रिलीज हुआ है। इस सीरीज की शुरुआत एक शादी के खुशी भरे मंजर से होती है। एक नई दुल्हन, पूजा, बेहतर जिंदगी की उम्मीद के साथ नया जीवन शुरू करती दिखती है। लेकिन अचानक एक डरावना मोड़ सामने आता है, जिसमें दुल्हन को छत पर उदास और सदमे में दिखाया जाता है। उसके चेहरे पर आंसू हैं और शरीर पर चोट के निशान दिखते हैं। जिसे देखकर दिव्या दत्ता भी चौंक जाती हैं।

क्या है 'चिरैया' की कहानी
सीरीज की कहानी के बारे में बता करें तो यह शादी के जश्न के पीछे एक कड़वी सच्चाई के बारे में है। यह सीरीज सवाल उठाती है कि क्या शादी के बाद अगर पति अपनी पत्नी पर किसी भी तरह का दबाव डाले, तो क्या यह सही है? शादी कोई लाइसेंस नहीं है और हर बार चुप रहना का मतलब हां नहीं होता।

'चिरैया' को लेकर दिव्या दत्ता की राय
एएनआई के अनुसार, अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने 'चिरैया' को लेकर कहा कि इस किरदार को निभाते हुए उन्हें रिश्तों की कड़वी हकीकत का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया, 'हम अक्सर रिश्ते बचाने या शांति बनाए रखने के नाम पर खुद को चुप कर लेते हैं। शादी को बिना सवाल किए सहमति मान लिया जाता है और त्याग को इतना रोमांटिक बना दिया जाता है कि दर्द गायब हो जाता है। यह कहानी सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम गलत को देखकर चुप रहें या सही के लिए आवाज़ उठाएं।'
विज्ञापन

किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'चिरैया'
'चिरैया' वेब सीरीज शशांत शाह के निर्देशन में बनी है और SVF एंटरटेनमेंट ने इसे बनाया है। इसमें दिव्या दत्ता के अलावा संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टीनू आनंद, सरिता जोशी जैसे कलाकार हैं। 'चिरैया' जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें