फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiraiya X Review: दर्शकों को पसंद आई 'चिरैया', बोले- बेहतरीन कहानी; जानें क्यों जरूरी है देखना?

Sat, 21 Mar 2026 02:12 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Chiraiya X Review: वेब सीरीज 'चिरैया' की रिलीज के बाद से ही इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं इंटरनेट यूजर्स इसपर अपनी अलग राय दे रहे हैं। 
विज्ञापन
वेबसीरीज 'चिरैया' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्या दत्ता की वेब सीरीज 'चिरैया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज में शादी के दायरे में होने वाले दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया गया है। हालांकि ,सीरीज  ज्यादातर दर्शकों को पसंद आ रही है। वहीं इंटरनेट पर यूजर्स अपने पर्सनल रिव्यू भी शेयर कर रहे हैं। यहां पढ़िए इंटरनेट पर 'चिरैया' को कैसे रिएक्शन मिल रहे हैं?
विज्ञापन


संवेदनशील कहानी का कड़ा सबक 
वेब सीरीज  'चिरैया' में समाज के उस मुद्दे को उठाया गया है जिसपर ज्यादातर लोग बात करने से झिझकते हैं। शादी के दायरे में होने वाले दुष्कर्म से शुरू हुई यह कश्ती नुमा कहानी कई किनारों को छूती हुई जाती है। एलजीबीटी, दहेज प्रताड़ना के आरोप, भेदभाव लगभग सभी महिलाओं से जुड़ी परेशानियों के दिखाती है। वेबसीरीज में एक पत्नी द्वारा अपने पति पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के बाद अकेली पड़ जाती है। जिसके बाद उसकी जेठानी उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उसका साथ देती है। 

वेबसीरीज 'चिरैया' - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट पर मिल रहे अलग-अलग रिएक्शन 

वेब सीरीज 'चिरैया' के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद यूजर्स ने अपनी राय एक्स पर रखी। पहले यूजर ने ट्वीट किया- 'यह फिल्म हमें अंदर तक चौंका देती है।'

दूसरे यूजर ने लिखा ' इस सीरीज को देखने के बाद मैं खुद को पोस्ट करने से रोक नहीं पाई। फिल्म को दिव्या निधी शर्मा ने काफी अच्छी तरह लिखा है। साथ ही शशांत शाह ने इसका बेहतरीन निर्देशन किया है। इन दोनों को इतना महात्वपूर्ण टॉपिक सामने लाने के लिए शुक्रिया'
 
अन्य यूजर ने  कहा 'एक ऐसी कहानी जो हर चीज़ पर सवाल उठाती है। वेबसीरीज चिरैया गहरी जड़ों वाली मान्यताओं को चुनौती देती है। दर्शक देखें और खुद फैसला करें।
 

अन्य यूजर ने लिखा 'मैंने अभी-अभी 'चिरैया' वेब सीरीज देखी। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे, महिलाओं की सहमति, पर प्रकाश डालती है। साथ ही, यह समाज में आज भी मौजूद कई पितृसत्तात्मक व्यवहारों को उजागर करती है, जो कि समाज की महिलाओं के लिए बहुत ही गलत है। यह सीरीज पुरुषों के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज में मौजूद बुरी मानसिकता के खिलाफ है।
 
विज्ञापन

वेबसीरीज 'चिरैया' - फोटो : सोशल मीडिया
चिरैया समाज की पुरुष प्रधान मानसिकता पर सवाल उठाती है और इसे अच्छी तरह पेश करती है। हालांकि यह थोड़ी भावुक कहानी है, लेकिन यह आधुनिक दुनिया में अभी भी मौजूद पिछड़ी सोच को उजागर करने में सफर रही। दिव्या दत्ता का शानदार अभिनय इस सीरीज की मुख्य विशेषता है।

फिल्म 'चिरैया' पूरी तरह एक बंगाली वेबसीरीज का रीमेक है। हलांकि इसके जरिए समाज को एक अच्छा संदेश दिया गया है। मगर काफी कुछ दिखाने की वजह से यह अपनी मूल कहानी से भटक गई है। 
 
बेहतरीन है कास्ट 
दिव्या दत्ता के साथ सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद, टीनू आनंद और अंजुम सक्सेना जैसे कलाकार सीरीज का हिस्सा हैं। इन सभी का अभिनय कहानी को और रियल बनाता है। इससे परिवार का माहौल असली लगता है और ऑडियंस कहानी से जुड़ पाते हैं।

यहां पढ़ें पूरा रिव्यू : Chiraiya Review: ‘ये तो पति का हक है..’, इस सोच को तोड़ती है ‘चिरैया’, रिव्यू में जानें क्याें देखना है जरूरी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें