फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Dutta: वेनिस में गोंडोला की सवारी का आनंद लेती नजर आईं दिव्या दत्ता, अमिताभ बच्चन को किया याद

Thu, 11 Sep 2025 07:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने इटली वेकेशन का शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी..' सुनाई दे रहा है। 
विज्ञापन
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्या दत्ता इटली के वेनिस में छुट्टियां मनाती नजर आईं। उन्होंने वहां की खूबसूरत नहरों में गोंडोला की सवारी का मजा लिया। गुलाबी ड्रेस और स्टाइलिश चश्मों में दिव्या बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंस में अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की फिल्म 'द ग्रेट गैंबलर' का प्रसिद्ध गाना 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी..' सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन

 

दिव्या का पोस्ट
दिव्या ने आज इंस्टाग्राम पर अपना इटली से एक शानदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिव्या गोंडोला राइड का मजा लेती नजर आ रही हैं। इस शानदार वीडियो के साथ दिव्या ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे दो लफ्जों की है वो पल... बहुत खूबसूरत था, लेकिन मेरे मिस्टर बच्चन को थोड़ा मिस किया।" 

गाना 'दो लफ्जों की है'
अमिताभ बच्चन और जीनत अमान के मशहूर गाने 'दो लफ्जों की है..' 1979 की फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' का है। इस गाने को आरडी बर्मन ने संगीत दिया था और किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया था।

यह भी पढ़ें: Karan Johar: 'ध्यान भटकाने...', करण जौहर ने टॉक्सिक लोगों को लेकर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सेलेब्स ने किया सपोर्ट
 
विज्ञापन

दिव्या का करियर
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या ने 'वीर-जारा', 'दिल्ली-6', 'भाग मिल्खा भाग', 'शीर कोरमा' और 'छावा' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से अपनी खास पहचान बनाई है। दिव्या हाल ही में 82वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म 'इकोज ऑफ वैलोर' के लिए गई थीं। इस फिल्म में उनकी और नीरज काबी की मुख्य भूमिका है। यह कहानी एक भारतीय सैनिक की मां शुक्ला बंदोपाध्याय के जीवन से प्रेरित है। इस दौरान दिव्या ने रेड कार्पेट पर भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ब्लैक और गोल्डन रंग की साड़ी में जलवा बिखेरा।

यह भी पढ़ें: Varun Dhawan: वरुण धवन की 'भांग पार्टी' की हरकतों पर जान्हवी कपूर का मजेदार रिएक्शन, सेलेब्स ने भी किए कमेंट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें