दिव्या दत्ता का पोस्ट
दिव्या दत्ता ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह वेमो की फुल सेल्फ-ड्राइविंग कार में सह-यात्री के रूप में मजे लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, 'बिना ड्राइवर की कार में बैठना एक अनोखा अनुभव है। मेरा काल्पनिक मिस्टर इंडिया... सैन फ्रांसिस्को में वेमो सेल्फ-ड्राइव कार।'
दिव्या दत्ता का करियर
दिव्या दत्ता ने हिंदी और पंजाबी सिनेमा के साथ-साथ टीवी और ओटीटी पर भी बेहतरीन काम किया है। उन्होंने 1994 में फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से बॉलीवुड डेब्यू किया। दिव्या फिल्म 'वीर जारा' और 'इरादा' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस होने के साथ ही दिव्या एक लेखिका भी हैं, जिन्होंने 'द स्टार्स इन माई स्काई' (The Stars in my Sky) और 'मैं और मां' (Main Aur Maa) जैसी बुके लिखी हैं।
यह भी लिखें: Varun Dhawan: वरुण धवन को 'बिजुरिया' सॉन्ग के लिए मिला बेस्ट डांस पार्टनर, लिखा- 'सॉरी जान्हवी कपूर'