फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन की मंटो में ठंडा गोश्त की कहानी का किरदार निभा रही हैं दिव्या दत्ता, खुद किया खुलासा

Wed, 19 Sep 2018 06:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'मंटो' इन दिनों चर्चा में हैं। यह फिल्म पाकिस्तानी उर्दु लेखक सआदत हसन मंटो की जिंदगी पर आधारित है। रिलीज से पहले ही फिल्म 'मंटो' काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच फिल्म में कैमियो कर रही बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंटो का निर्देशन कर रही नंदिता दास की इस फिल्म के ज्यादातर कलाकारों ने काम करने का एक भी रुपए नहीं लिए हैं। वहीं खबर यह भी यह कि जब नंदिता दास ने इस फिल्म के लिए कुछ कलाकारों से बात की तो सभी ने खुशी से इस फिल्म में काम करने लिए हां भी कर दिया। 

वहीं फिल्म 'मंटो' को लेकर दिव्या दत्ता ने कहा है कि जैसी ही नंदिता दास ने उसको इस फिल्म में ठंडा गोश्त की कहानी का किरदार करने के लिए बोला तो उन्होंने तुरंत हां कर दी। दिव्या दत्ता ने बताया कि उन्होंने लेखक सआदत हसन मंटो की मशहूर और विवादित कहानी ठंडा गोश्त को पढ़ा है। नंदिता ने उन्हें जब यह बताया कि उन्हें ठंडा गोश्त की लड़की का किरदार करना है तो उन्होंने तुरंत हां कर दिया। आपको बता दें कि सआदत हसन मंटो की कहानी ठंडा गोश्त काफी विवादित रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि सआदत हसन मंटो का जन्म 11 मई 1912 में लाहौर में हुआ था। बतौर लेखक उन्होंने करीब 22 लघु कथा संग्रह, एक उपन्यास, रेडियो नाटकों के संग्रह भी प्रकाशित किए थे। ठंडा गोश्त के अलावा टोबा टेक सिंह,खोल दो और बू जैसी कई शानदार रचनाएं की हैं। उनकी लेखनी पर अश्लीलता के भी आरोप लगे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म में मंटो की जिंदगी से जुड़े इन्हीं कुछ खास घटनाओं को दिखाया गया है। वहीं दिव्या की अन्य फिल्म की बात करें तो जल्दी ही वह डिजिटल की मशहूर शख्सियत भुवन के साथ फिल्म 'प्लस माइनस' मनें नजर आने वाली हैं। गुनीत मोंगा, अचिन जैन और रोहित राज द्वारा बनाई गई यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें