फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Bharti: निधन से पहले 12 फिल्में साइन कर चुकी थीं दिव्या भारती, श्रीदेवी समेत इन एक्ट्रेसेस ने की पूरी

Sat, 05 Apr 2025 08:16 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divya Bharti Death Anniversary: 90 के दशक की बेहद खूबसूरत और प्रतिभा से भरी अभिनेत्री दिव्या भारती की आज पुण्यतिथि (5 अप्रैल 1993) है। इस मौके पर जानिए, अचानक दिव्या भारती के गुजर जाने के बाद किन अभिनेत्रियों ने उनको फिल्मों में रिप्लेस किया। 

विज्ञापन
दिव्या भारती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्या भारती ने कुछ ही फिल्में करके बॉलीवुड में अपने लिए एक अलग और खास जगह बना ली थी। लेकिन 19 साल की उम्र में दिव्या का निधन हो गया, बालकनी से गिरने के कारण उनकी मौत हुई। जब दिव्या का निधन हुआ तो वह कई फिल्मों का हिस्सा थीं। ऐसे में दिव्या के गुजर जाने के बाद किन अभिनेत्रियों ने दिव्या को उन फिल्मों में रिप्लेस किया, जानिए।

विज्ञापन


करिश्मा कपूर 
दिव्या भारती ने एक फिल्म ‘धनवान(1993)’ साइन की थी लेकिन दिव्या के गुजर जाने के बाद करिश्मा कपूर ने उनकी जगह ली। फिल्म में करिश्मा कपूर ने अंजलि चोपड़ा नाम की लड़की का रोल किया था। करिश्मा को इस किरदार में दर्शकों ने काफी पसंद किया।  

श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम @sridevi.kapoor

श्रीदेवी 
फिल्म ‘लाडला( 1994)’ की शुरुआती शूटिंग तो दिव्या भारती कर चुकी थीं। लेकिन दिव्या भारती के गुजर जाने के बाद श्रीदेवी को फिल्म में साइन किया गया। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग, स्टाइल, ब्यूटी देखकर दर्शक दीवाने ही हो गए। 

रवीना टंडन 
फिल्म ‘मोहरा(1994)’ में ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त….’ गाने पर डांस करके रवीना टंडन काफी मशहूर हुईं। इस फिल्म में उन्होंने रोमा का किरदार निभाया था, जिसे पहले दिव्या भारती निभाने वाली थीं। फिल्म ‘दिलवाले’ में भी रवीना ने दिव्या भारती की जगह ली।

तब्बू
तब्बू ने फिल्म ‘विजयपथ(1994)’ में अजय देवगन के साथ अभिनय किया था। लेकिन यह फिल्म भी पहले दिव्या भारती करने वाली थीं। इस फिल्म में अजय और तब्बू की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। तब्बू ने भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अलग पहचान बना ली।

इन अभिनेत्रियों ने भी की दिव्या भारती की फिल्में 

  • फिल्म ‘आंदोलन(1995)’ में दिव्या भारती की जगह ममता कुलकर्णी ने ली।
  • फिल्म ‘कर्त्तव्य’ में भी दिव्या को जूही चावला ने रिप्लेस किया। 
  • फिल्म ‘कन्यादान’ में दिव्या भारती के निधन के बाद मनीषा कोइराला को लिया गया। 
  • फिल्म ‘हलचल’ में काजोल और फिल्म ‘अंगरक्षक’ में पूजा भट्ट ने दिव्या भारती को रिप्लेस किया। 
विज्ञापन

ये फिल्में नहीं बनीं
दिव्या भारती ने जो फिल्में निधन से पहले साइन कीं, उनमें दूसरी अभिनेत्रियों को लिया गया। अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब चलीं। लेकिन दो ऐसी फिल्में भी थीं, जो पूरी तरह से डिब्बा बंद हो गईं। इसमें हिंदी फिल्म ‘दो कदम’ और तेलुगू फिल्म ‘चिंतामणि चिंतामणि’ शामिल रही।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें