फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी हुई 'ढिशूम' की शुरुआत, दर्शक हुए नाखुश

Sat, 30 Jul 2016 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
'ढिशूम'
विज्ञापन
जॉन अब्राहम और वरुण धवन अभिनीत 'ढिशूम' फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। पहले दिन का कारोबार अपेक्षाकृत काफी कम रहा। जहां एक तरफ सलमान की 'सुल्तान' और रजनीकांत के 'कबाली' ने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया था वहीं 'ढिशूम' की पहले दिन की कमाई मात्र 8 करोड़ रुपये रही। दर्शकों के मुताबिक फिल्म की कहानी बड़ी ही धीमी गति की है और फिल्म में कुछ भी नया नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिखा पाई बॉक्स ऑफिस पर कमाल

जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस
ढिशुम अपने मूल आइडिये से इतर एक ढीली फिल्म है, जो आगे बढ़ने के साथ रोमांच बरकरार नहीं रख पाती। फिल्मी लटकों-झटकों के बीच कबीर और जुनैद तालमेल बैठाने की कोशिश तो करते हैं परंतु मुन्नाभाई और सर्किट की याद दिलाते हुए उनसे कहीं पीछे रह जाते हैं। जॉन अपने ऐक्शन वाले रूखे अंदाज में हैं और उनके फैन्स को यह पसंद आ सकता है। यही स्थिति वरुण की है। युवा उनके लिए फिल्म देख सकते हैं। मगर जुनैद का किरदार ऐसे नहीं निखरता कि उस पर आपका दिल आ जाए।

जैकलीन फर्नांडिस के खाते में ग्लैमर की भरपाई का काम है। जबकि साकिब क्रिकेट के मैदान पर फिट हैं। फिल्म को खूबसूरती से शूट किया गया है और खाड़ी देशों की चमक पर्दे पर उभरती है। इसके बावजूद फिल्म आपको सिनेमाघर के बाहर किसी कारण से याद रहे, ऐसा कुछ नहीं है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें