फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Salian: दिशा सालियान केस की सुनवाई आज, कोर्ट पहुंचे पिता सतीश, कहा- मुझे न्यायपालिका व भगवान पर भरोसा है

Wed, 02 Apr 2025 01:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Disha Salian Death Case Hearing: दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होने जा रही है, जहां दिशा के पिता सतीश सालियान पहुंच चुके हैं और उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन
वकील नीलेश ओझा के साथ दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिशा सालियान केस की आज 2 अप्रैल 2025 को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की है। अब सतीश बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका और भगवान पर भरोसा है। यह सुनवाई सेलिब्रिटी मैनेजर दिवंगत दिशा सालियान की मौत से संबंधित मामले में उनके पिता द्वारा दायर रिट याचिका पर होगी। याचिका में दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान अपनी बेटी की मौत की नए सिरे से जांच और कुछ शक्तिशाली लोगों से पूछताछ की मांग की है। 

विज्ञापन

अपने बयान पलते सतीश
याचिका में उन्होंने दावा किया था कि दिशा के साथ दुष्कर्म  किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। सतीश सालियान ने पांच साल पहले जोर देकर कहा था कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ और उसकी हत्या नहीं की गई। मीडिया द्वारा इस पर सवाल पूछे जाने पर सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने कहा कि 'परेशान पिता को कुछ राजनीतिक नेताओं और पुलिस ने बरगलाया, जो एक प्रमुख राजनेता के बेटे को बचाना चाहते थे।'

आदित्य ठाकरे समेत कई लोग आरोपी
नीलेश ओझा ने 25 मार्च को दिशा की मौत के मामले में नई एफआईआर दर्ज कराई थी। ओझा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और एफआईआर में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया और सूरज पंचोली के नाम का जिक्र किया गया है। ओझा के मुताबिक, 'आदित्य ठाकरे, डीनो मोरिया, सूरज पंचोली और उनके बॉडीगार्ड, परमबीर सिंह, सचिन वाजे और रिया चक्रवर्ती सभी एफआईआर में आरोपी हैं।'
Disha Salian: दिशा सालियान के केस पर HC में आज सुनवाई, नए सिरे से CBI जांच की मांग, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन

परमबीर सिंह इस मामले का मास्टरमाइंड
उन्होंने दावा किया कि परमबीर सिंह इस मामले को कवर अप करने के मुख्य मास्टरमाइंड हैं। ओझा ने कहा, 'परमबीर सिंह ने आदित्य ठाकरे को बचाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की और झूठ गढ़ा। एनसीबी की जांच से साबित होता है कि आदित्य ठाकरे ड्रग के धंधे में शामिल थे और इसका उल्लेख एफआईआर में भी किया गया है। कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस साजिश में शामिल थे, क्योंकि उन्होंने पुलिस और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, झूठे पुलिस रिकॉर्ड तैयार किए, गवाहों को दबाया और आपराधिक सबूत छिपाने की कोशिश की।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें