फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' की शूटिंग शुरू होते ही मिली बुरी खबर, टाइगर की गर्लफ्रेंड को स्टंट के दौरान गंभीर चोट

Mon, 23 Jul 2018 11:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया गया है। इस बीच दिशा पटानी के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दिशा पटानी को 'भारत' के लिए स्टंट की प्रैक्टिस करने के दौरान घुटने पर गंभीर चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें यह चोट जिम्नास्टिक की क्लास में प्रैक्टिस करते समय लगी। चोट के बाद दिशा अब फिजियोथैरिपी ले रही हैं।

फिलहाल वह कब तक ठीक हो पाएंगी और शूटिंग पर कब तक जा पाएंगी अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। साथ ही डॉक्टर ने उन्हें फिजिकल एक्टिविटी करने मना कर दिया है। आपको बता दें कि दिशा पाटनी की आखिरी फिल्म 'बागी 2' थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया। वहीं बताया जा रहा है कि फिल्म 'भारत' में दिशा सलमान की बहन की भूमिका में नजर आएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें