फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी ने अलग अंदाज में विश की फैन्स को दिवाली, तो सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Tue, 06 Nov 2018 06:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
disha patani
विज्ञापन

बॉलीवुड में हर त्योहार को लेकर अपना अलग क्रेज होता है। हर स्टार अलग-अलग तरीके से दिवाली के त्योहार को खास बनाने में लगा रहता है। ऐसे में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी ऐसी ही कोशिश की लेकिन वह कुछ गलती कर बैठीं।

विज्ञापन


बता दें कि दिशा ने दिवाली जैसे शुभ अवसर एक फोटोशूट करवाया है जोकि हैरान कर देने वाला है। इस फोटोशूट में दिशा बिल्कुल फेस्टिव स्टाइल में नजर आ रही हैं। दिशा ने यह पोस्ट 14 घंटे पहले पोस्ट किया था जिसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। 

अब आपको बताते हैं कि आखिर बात क्या है। दरअसल, इस फोटोशूट में दिशा गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं लेकिन ब्लाउज की जगह इनरवियर पहने हुई हैं। लेकिन अब विवाद यह है कि जब वह इतना तैयार हुईं तो उन्होंने ब्लाउज क्यों नहीं पहना। खैर आपको बता दें कि दिशा एक अंडरगार्मेंट्स ब्रैंड का विज्ञापन कर रही हैं। इस ब्रैंड को दिशा काफी समय से एंडोर्स करती आ रही हैं। इससे पहले भी वह इस कंपनी के लिए विज्ञापन कर चुकी हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि दिशा ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वह यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट्स का शिकार हो रही हैं। किसी ने लिखा कि ये परंपरा और संस्कृति के खिलाफ है तो कोई लिखता है कि दिवाली का त्योहर खुशियां मनाने का है कंपनी का प्रचार करने का नहीं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें