फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन ब्वॉयफ्रेंड से बोली: गॉडफादर बनने की कोशिश न करो

Mon, 03 Apr 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ
विज्ञापन
धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' से लाइमलाइट में आई दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ को साफ शब्दों में हिदायत दी है कि किसी भी फिल्म के लिए वो किसी निर्माता-निर्देशक को उनका नाम ना सुझाएं और ना ही उन्हें रिकमेंड करें। दिशा पटानी ने कहा है कि वो अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा था दिशा पटानी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'वैनिटी फेयर' और 'नो सेक्स प्लीज' फिल्मों में नजर आ सकती हैं , लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालाकिं दिशा 26 जनवरी 2017 को आई इंडो-चाइनीज फिल्म 'कुंग फू योगा' में नजर आईं थी। 

दिशा इस समय अपने करियर को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रहीं हैं। ऐसे में उनके दोस्त टाइगर श्रॉफ जी तोड़ कोशिश कर रहें है्ं कि दिशा को कोई अच्छी फिल्म मिल जाए। लेकिन दिशा पटानी ने अपनी काबिलियत पर भरोसा करते हुए टाइगर श्रॉफ को साफ कर दिया है कि वो अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


बता दें दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ कई बार एक दूसरे के साथ डिनर और डेट करते हुए नजर आ चुकें हैं लेकिन अभी तक इन दोनो में से किसी ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नही कहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें