अयान मुर्खजी की राय
ऐसी ही एक फ्रेंचाइजी के रूप में निर्देशक अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' उभर कर आ रही है। वह अपनी फिल्म के फ्रेंचाइजी बनने पर खुलकर बात करते दिखाई दिए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को तीन पार्ट्स में लाने की प्लानिंग कर चुके अयान मुखर्जी ने इसके पीछे कई वजह बताई। निर्देशक अयान मुखर्जी के मुताबिक इसकी वजह है, आत्मविश्वास और मेहनत। निर्देशक का कहना है कि हम फिल्म के कंटेंट में विश्वास करते हैं। हम इस फिल्म के तीन पार्ट्स लाने की प्लानिंग कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि फिल्म दर्शकों को अच्छी लगेगी। मुझे पता है कि फिल्म बिजनेस कैसे काम करता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी फिल्म से युवा जुड़ेंगे और उसी से इसे सफलता मिलेगी।"
इंडस्ट्री मे हमेशा जोखिम रहा
अयान मुखर्जी की फिल्म के अलावा अभिनेता अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर पुष्पा भी पार्ट 1 के रूप में रिलीज हुई थी। तो वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' भी पहले पार्ट के साथ रिलीज की गई। 'अटैक' के निर्देशक, लक्ष्य राज आनंद को लगता है कि विश्वास से कहीं ज्यादा यह स्टोरीटेलिंग की एक कला है। वह कहते हैं, "सीक्वल बनाना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना अच्छा करेगी। मेरे लिए, यह किसी जुनून से कम नहीं है। हम इन कैरैक्टर्स को बनाते हैं और उसकी कहानी एक पार्ट में खत्म नहीं हो पाती है। पहला पार्ट तो केवल इसकी शुरुआत होता है।" जब उनसे बॉक्स-ऑफिस के जोखिम के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा ,"यह इंडस्ट्री हमेशा ही जोखिम भरी रही है।"
बाहुबली ने शुरू किया ये ट्रेंड
इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स इस ट्रेंड को लाने का सारा श्रेय एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली को देते हैं। दर्शकों के साथ-साथ सभी ने देखा की यह दो पार्ट्स में बनी थी और फिल्मों की सफलता ने निर्माताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह भी कुछ ऐसा लेकर आएं। कुछ ऐसा, जिसके दो या तीन पार्ट्स बन सकें। एक्सपर्ट्स कहते हैं अगर बाहुबली का पहला पार्ट फ्लॉप हो जाता, तो जनता को यह याद नहीं रहता कि क्या कभी कोई ऐसी फ्रेंचाइजी लॉन्च की गई थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फ्रेंचाइजी, सीक्वल का ट्रेंड इंडस्ट्री में आ गया।