नेटफ्लिक्स की पूर्व कार्यकारी स्वाती शेट्टी और पूर्व सीएए एजेंट ग्रांट केसमैन की प्रोडक्शन कंपनी ब्रिज 7 ने स्लमडॉग मिलियनेयर के सीक्वल और टीवी अधिकार हासिल कर लिए हैं। ये अधिकार यू.के. स्थित सेलाडोर से प्राप्त किए गए हैं, जिसने 2008 में ऑस्कर विजेता फिल्म का निर्माण किया था। फिल्म को 81वें अकादमी अवॉर्ड में 8 पुरस्कार मिले थे। फिल्म ने 7 बाफ्टा अवॉर्ड भी जीते थे।
ऐसी है स्लमडॉग मिलियनेयर की कहानी
स्लमडॉग मिलियनेयर डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित और विकास स्वरूप की पुस्तक क्यू एंड ए पर आधारित कहानी है। स्लमडॉग मिलियनेयर जमाल की कहानी है, इसका किरदार देव पटेल ने अपनी फिल्म में निभाया है। फिल्म मुंबई की झुग्गियों में मुश्किलों से भरी जिंदगी दिखाती है। इसी जिंदगी से परेशानी होकर मिलियनेयर-टाइप क्विज शो जीत जाता है।
स्वाती शेट्टी और ग्रांट केसमैन ने कही ये बात
स्वाती शेट्टी और ग्रांट केसमैन ने कहा, इसकी कथा सार्वभौमिक है। सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार करती है और यह उन कहानियों को मूर्त रूप देती है, जिन्हें हम पसंद करते हैं। ऐसी कहानियां जो मनोरंजन को गहन मानवीय अनुभवों से जोड़ती हैं। मुझे खुशी है कि स्वाति और ग्रांट ने अपनी नई बनी कंपनी को लॉन्च करने के लिए स्लमडॉग सीक्वल को चुना है।
Chal Zero Par Chalate Hain: ‘जीरो से रिस्टार्ट’ का गाना ‘चल जीरो पर चलते हैं’ हुआ लॉन्च, जुगलबंदी ने मोहा मन
सीक्वल को लेकर हो रही चर्चा
देव पटेल फ्रीडा पिंटो और अन्य ओरिजिनल स्टार्स सीक्वल में नजर आएंगे या नहीं और फिल्म का सीक्वल बनने वाला है या नहीं। इसे लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आए हैं। स्वाती शेट्टी और ग्रांट केसमैन ने साल 2023 में पहली बार फाइनेंस ब्रिज 7 की घोषणा की थी। उन्होंने हाल ही में 2022 नेटफ्लिक्स रोमांटिक कॉमेडी, वेडिंग सीजन का निर्माण किया। यूके की फिल्म 4 के साथ मिलकर 2008 की ऑस्कर विनिंग मूवी को प्रोड्यूस और फाइनेंस भी किया था।