फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने लॉन्च किया रवि किशन की फिल्म 'सनकी दरोगा' का ट्रेलर

Wed, 18 Jul 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार रवि किशन ने अपनी होम प्रोडक्शन की फ़िल्म 'सनकी दरोगा' का ट्रेलर अपने जन्मदिन के अवसर पर लांच किया । मुम्बई में आयोजित एक रंगारंग समारोह में प्रसिद्ध निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने जुबली स्टार निरहुआ ,आम्रपाली दुबे ,दुर्गा प्रसाद मजूमदार ,सुनील बुबना ,अनिल काबरा ,प्रदीप सिंह ,मनोज टाईगर ,आलोक सिंह ,राजू सिंह माही ,संजीव कुशवाहा सहित भोजपुरी फ़िल्म जगत के कई दिग्गजों की मौजूदगी में फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च किया । 
विज्ञापन

ज़ी म्यूजिक के यू ट्यूब चैनल पर पांच मिनट के इस ट्रेलर में बलात्कारियों के खिलाफ एक पुलिस अधिकारी के कहर को दर्शाया गया है । ट्रेलर में संस्कृत के श्लोक के माध्यम से नारी सर्वत्र पूज्यते को भी परिभाषित किया गया है। ट्रेलर में हॉट केक अंजना सिंह के साथ रवि किशन के प्रेम प्रसंग को भी सलीके से प्रदर्शित किया गया है। आपको बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के साथ-साथ फ़िल्म का म्यूजिक लांच भी किया गया।

मेगा स्टार रवि किशन के साथ इस फ़िल्म में हॉट गर्ल अंजना सिंह है जबकि मुख्य कलाकारों में बताशा चाचा मनोज सिंह टाईगर ,पप्पू यादव,पिंकुल ,जीत रस्तोगी ,सागर सलमान ,रागिनी ,आर सी पाठक ,प्रिया सचान ,प्रीति शुक्ला ,सोनिया सचान ,संजय शर्मा ,पूनम मिश्रा ,आरती निगम, मार्शलीन , सिमरन निशा ,कौशलेंद्र श्रीवस्तव ,शिवम श्रीवस्तव  आदि हैं ।
विज्ञापन

निर्देशक सैफ किदवई ने बताया कि सनकी दरोगा वर्तमान परिवेश की फ़िल्म है। फिल्म के संगीतकार हैं श्याम देहाती ,धीरज सेन ,प्रदीप पांडे और मनीष जे टीपू जबकि गीतकार हैं श्याम देहाती  जैमी सैय्यद ,संजीत और शैली। सनकी दरोगा के सिनेमेटोग्राफर हैं हेमंत चैयलंगया,कोरियोग्राफर हैं प्रसून यादव,  एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा यादव और प्रचारक है उदय भगत , रंजन सिन्हा और पवन दुबे। रवि किशन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म की को प्रोड्यूसर हैं प्रीति शुक्ला , प्रोडक्शन हेड है राजू शुक्ला और क्रिएटिव प्रोजेक्ट इंचार्ज हैं बिलकिस कपाड़िया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें