फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zoya Akhtar: निर्देशक जोया अख्तर ने साझा की क्रिप्टिक पोस्ट, बॉलीवुड के लोगों पर कसा तंज

Mon, 26 May 2025 04:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक जोया अख्तर तब ही चर्चा में आती है, जब उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है। हाल ही में वह बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट करने के कारण खबरों में आईं। जोया की इस क्रिप्टिक पोस्ट को कुछ नामी एक्ट्रेसेस ने भी लाइक किया है। 

विज्ञापन
जोया अख्तर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोया अख्तर बॉलीवुड की एक नामी डायरेक्टर हैं। ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘गली ब्यॉज’, ‘दिल धड़कने दो’ जैसी हिट फिल्में वह बना चुकी हैं। जोया अख्तर कंट्राेवर्सी से दूर रहती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट बॉलीवुड के लोगों को लेकर की। इसमें वह बॉलीवुड के लोगों को ‘शेडी’ बताती दिखीं। शेडी इंग्लिश का शब्द है, जिसका मतलब अविश्वास, बेईमानी जैसे शब्दों से जुड़ता है। 

जोया ने टेडी बियर की फोटो संग शेयर की पोस्ट 

विज्ञापन

हाल ही में निर्देशक जोया अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें एक टेडी बियर नजर आ रहा है, उस टेडी बियर ने एक टी-शर्ट पहनी है, जिस पर लिखा है - Industry People Are Shady (इंडस्ट्री के लोग शेडी होते हैं)। इस पोस्ट के साथ जोया ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘ यह एक इशारा है।’ जोया की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर ने रिएक्शन दिया और कहा कि जोया बॉलीवुड के लोगों पर तंज कस रही हैं।  


इन एक्ट्रेसेस ने लाइक की पोस्ट 
जोया अख्तर की पोस्ट को अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के अलावा फराह खान ने लाइक किया है। पोस्ट को लाइक करके क्या ये लोग निर्देशक जोया की बात पर मुहर लगा रहे हैं। यूजर भी जोया की बात से सहमत नजर आए। कुछ यूजर ने लिखा कि इंडस्ट्री में ऐसे लोग मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: जावेद अख्तर के लिए बहू-बेटे और बेटी ने किया मूवी नाइट का आयोजन, शबाना आजमी ने साझा किया वीडियो 

जोया भी होती हैं ट्रोल 

विज्ञापन

जाेया की बात करें तो वह फिल्म ‘आर्चीज’ में सभी स्टार किड को लॉन्च करने के लिए ट्रोल हुईं। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने डेब्यू किया था। फिल्म में इन स्टार किड्स की एक्टिंग की भी खूब आलोचना हुई थी। 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें