भूतनाथ की शूटिंग में सतीश, विवेक और अमिताभ
- फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान करते थे तारीफ
मैंने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल है हिंदुस्तानी’ और ‘मैं हूं ना’ में काम किया। इन फिल्माें में सतीश जी भी थे। आगे चलकर उन्होंने मेरी फिल्म ‘भूतनाथ’ और ‘कल किसने देखा’ की। हम लोगों का बहुत अच्छा बॉन्ड था। मेरी बहुत तारीफ करते थे। मेरा उनके साथ परिवार जैसा रिश्ता था। शाहरुख खान भी सतीश जी के कायल थे, उनकी बहुत तारीफ करते थे। ‘मैं हूं ना’ में प्रोफेसर माधव के किरदार में सतीश शाह ही थूक उड़ाने वाला सीन कर सकते थे, इसलिए उनको कास्ट किया गया था। मुंह में पानी भरकर क्लास रूम में थूक उड़ाने वाला सीन सिर्फ और सिर्फ सतीश जी ही कर सकते थे। वह सीन काफी पॉपुलर हुआ था।
कई लोगों की मदद की
बहुत कम लोग जानते हैं कि सतीश शाह जी बहुत दयालु थे। उन्होंने कई कलाकारों की मदद की है। वह कई एक्टर्स को स्ट्रगल के दौर में अपने घर में आसरा देते थे। दीप्ति नवल जी भी कुछ समय उनके घर में रहीं। वह उनके कई किस्से बता देंगी। सतीश जी ने कभी अपनी दरियादिली के किस्से किसी को नहीं बताए। वह नसीरुद्दीन शाह को बहुत प्यार करते थे। जब नसीर साहब कुछ ट्विटर पर लिख देते थे और ट्रोल होते थे तो सतीश जी अकेले ही उन्हें सपोर्ट करते थे। हॉस्पिटल में उनसे मिलने ज्यादातर नसीर साहब ही आते थे। रुपाली गांगुली के वह काफी करीबी हैं, दोनों परिवार के जैसे हैं।
इस वजह से फिल्मों से बनाई दूरी
एक दिन उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा कि ओटीटी पर काम करने के लिए कितना पैसा मांगना चाहिए। मैंने कहा कि आप सीनियर एक्टर हैं, आप कितना भी मांग लीजिए। वैसे उन्होंने फिल्मों से दूरी एक खास कारण से बनाई। सतीश जी ने बताया कि प्रोड्यूसर उन्हें नए एक्टर्स के मुकाबले अच्छे से ट्रीट नहीं करते हैं। नए एक्टर्स को बड़ी गाड़ी देते हैं और उन्हें नॉर्मल गाड़ी देते हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वह मेरी फिल्म में जरूर काम करेंगे। उनके जाने का मुझे बहुत दुख है।