फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' देखने के बाद भावुक हुए 'तेरी भाभी है पगले' के डायरेक्टर, बोले- 'कपिल की बायोपिक बनाऊंगा'

Fri, 06 Jul 2018 04:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kapil Sharma
विज्ञापन

अपकमिंग फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' से अपने निर्देशन की शुरुआत करने जा रहे डायरेक्टर विनोद तिवारी फिल्म संजू से इतना भावुक हुए हैं कि वह भी एक बायोपिक फिल्म का निर्देशन करेंगे। गौरतलब है वो यह बायोपिक फिल्म कॉमेडी के सरताज और दुनिया भर में अपने अलग कॉमेडी अंदाज से फेमस कपिल शर्मा को लेकर बनाएंगे। 

विज्ञापन


तिवारी ने अपने एक बयान में कहा 'फिल्म संजू देखकर मुझे ऐसा एहसास हो रहा कि अब मैं भी एक बायोपिक फिल्म का निर्देशन करूं और इसके लिए कपिल शर्मा पर बायोपिक फिल्म काफी अच्छी रहेगी, क्योंकि कपिल की जिंदगी की सच्चाई लोगों को जरूर अच्छी लगेगी, साल 2010 में मैं कपिल को लेकर फिल्म करना चाहता था लेकिन फिल्म निर्माता सुरेंद्र पुरी और नोस्ट्रम ने उन्हें एेसा नहीं करने दिया, लेकिन अब ये दोनों ंभी कपिल की बायोपिक फिल्म को लेकर उत्सुक हैं।'

जब उनसे कपिल पर बनने वाली बायोपिक फिल्म के एक्टर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ' अगर कपिल खुद अपनी बायोपिक में काम करने के लिए सहमत होते हैं ये हमारे लिए बहुत ही अच्छा होगा, लेकिन जहां तक हमे लगता है कॉमेडी के एक और बादशाह कृष्णा अभिषेक इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं क्योंकि वह कपिल के किरदार के साथ अच्छा न्याय कर सकते हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि कपिल अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर विवादों में बने हुए हैं। अप्रैल में, एक कॉल पर वह पत्रकार को गाली देते हुए सुने गए थे। तो इससे पहले वह सुनील ग्रोवर के साथ भी हाथापाई करने के चलते खबरों में बने रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें