फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackie Shroff Birthday: जब जैकी श्राॅफ ने नई एक्ट्रेस संग दिया ऑडिशन, बाद में वो बनीं सबसे चर्चित अदाकारा

Sat, 01 Feb 2025 03:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैकी श्रॉफ आज (1 फरवरी 1957 ) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कई एक्टर्स, डायरेक्टर्स जैकी श्रॉफ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। डायरेक्टर सुभाष घई ने भी जग्गू दादा को बर्थ डे विश किया है। सुभाष घई ने एक फेमस हीरोइन के साथ जैकी श्रॉफ और अपनी तस्वीर साझा करते हुए, एक किस्सा भी लिखा? जो बताता है कि जैकी श्रॉफ एक बेहतरी स्टार हैं। 

विज्ञापन
जैकी श्रॉफ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ की अपनी एक्टिंग के लिए वाहा-वाही पाते ही हैं, साथ ही वह उनके सरल स्वभाव के भी डायरेक्टर, को-एक्टर कायल रहे हैं। जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर डायरेक्टर सुभाष घई ने ऐसी ही बात साझा कि जिससे एक्टर के बेहतरीन स्वभाव के बारे में पता चलता है। 

विज्ञापन


नई हीरोइन के साथ ऑडिशन देने को राजी हुए 
सुभाष घई अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर जैकी श्रॉफ को जन्मदिन की बधाई देते हैं। साथ ही उन्हें सबसे दयालु इंसान बताते हैं। डायरेक्टर घई ने जो पोस्ट जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर की, उसके साथ एक लंबा कैप्शन भी लिखते हैं। इसमें वह लिखते हैं, ‘ये 1984 की बात है, जैकी श्रॉफ एक बड़े स्टार बन चुके थे। इसके बावजूद वह एक नई हीरोइन के साथ ऑडिशन देने को राजी हो गए। वह जल्द से आए और नई हीरोइन के साथ ऑडिशन दिया। साथ ही मुझे कहा कि यह नई एक्ट्रेस बहुत ही अच्छी खोज हैं आपकी।’

कौन थी वो एक्ट्रेस 
आखिर कौन थी वो एक्ट्रेस जिसे जैकी श्रॉफ ने सुभाष घई की बेहतरीन खोज कहा। इस एक्ट्रेस ने आगे चलकर बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। जैकी श्रॉफ के साथ भी उनकी कई फिल्मों में जोड़ी बनीं। जिस एक्ट्रेस की यहां बात हो रही है, उनका नाम माधुरी दीक्षित है। हां, जैकी श्रॉफ ने माधुरी के साथ ही ऑडिशन दिया था, जिसका जिक्र सुभाष घई अपनी पोस्ट में कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन

इन लोगों ने भी किया जैकी श्रॉफ को बर्थ डे विश
जैकी श्राॅफ को सुभाष घई के अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी जन्मदिन की बधाई दी। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर जैकी श्रॉफ के लिए एक मैसेज भी लिखा कि वे उन्हें हमेशा ही इंस्पायर करते हैं। कृष्णा श्रॉफ ने भी अपने पापा यानी जैकी श्रॉफ को जन्मदिन की बधाई दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें