फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन के कैरियर में साजिद की बढ़ती दखलअंदाजी

Tue, 29 Jan 2013 01:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक साजिद खान और जैकलीन के रिश्ते में हमेशा यह बात सुनने को मिलती रही है कि साजिद की दखलअंदाजी जैकलीन की जिंदगी में जरूरत से ज्यादा है। साजिद की वजह से 'राज 3' और  'कृष 3' जैसी फिल्में जैकलीन के हाथ से निकल गयीं। वो फिल्में जैकलीन के कैरियर के लिए कारगर साबित हो सकते थे लेकिन साजिद को पसंद नहीं था कि वे परदे पर जरूरत से ज्यादा बोल्ड़ नजर आए।
विज्ञापन


एक बार फिर साजिद की दखलअंदाजी की बात सामने आयी है। हाल ही में 'रेस 2' की पूरी टीम को प्रमोशन के लिए 'नच बलिए शो' पर जाना था लेकिन फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही दीपिका पादुकोण और जैकलीन को छोडकर किसी भी दूसरे कलाकार की डेट्स नहीं मिल पाई।

तय हुआ कि यही दोनों अभिनेत्रियां इस रिएलिटी शो पर जाएंगी लेकिन मामला तब बिगड गया जब शो के जज और जैकलीन के पति साजिद ने उन्हें प्रमोशन से दूर रहने की हिदायत दे डाली क्योंकि साजिद नहीं चाहते थे कि वे और जैकलीन साथ में स्क्रीन शेयर करें और फिर चर्चा शुरु हो इसलिए बेचारी दीपिका को ऐन मौके पर अकेले ही शो पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें