हाल ही में रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। शानदार विजुअल्स, दमदार एक्शन और पावरफुल परफॉर्मेंस ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
वायरल खबरों पर क्या बोले डायरेक्टर?
इसी बीच फिल्म को लेकर उड़ रही एक बड़ी अफवाह पर डायरेक्टर बुची बाबू सना ने खुद चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि फिल्म में राम चरण का किरदार ‘पेद्दी राजू’ अपना एक पैर खो देता है। हालांकि अब डायरेक्टर ने साफ कर दिया है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला।
ग्रेट आंध्र को दिए इंटरव्यू में बुची बाबू सना ने कहा, ‘फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। जो भी है, उसे बड़े पर्दे पर देखकर ही मजा आएगा। असली थ्रिल थिएटर में ही काम करेगा।’