फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajiv Rai: ‘हॉस्पिटल में उनकी बॉडी देखी’, दिव्या भारती को लॉन्च करने वाले निर्देशक ने याद किया दर्द भरा किस्सा

सार

Rajiv Rai Interview: 90 के दशक में 'त्रिदेव', 'विश्वात्मा', 'मोहरा' और 'गुप्त' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक राजीव राय ने इंडस्ट्री में दिव्या भारती को लॉन्च भी किया था। हाल ही में राजीव राय ने अमर उजाला से की गई लंबी बातचीत में दिव्या भारती से जुड़ी बातें भी साझा की हैं।
विज्ञापन
दिव्या भारती(फाइल फोटो), डायरेक्टर राजीव राय - फोटो : एक्स (ट्विटर), अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टर राजीव राय लगभग बीस साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। वह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘जोरा’ बनाने वाले हैं। अमर उजाला डिजिटल से उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘जोरा’? और दिव्या भारती को लॉन्च करने से जुड़ी पुरानी यादों को शेयर किया है। दिव्या के अचानक गुजर जाने का दुख आज तक राजीव राय को है। राजीव राय की जुबानी सुनिए, दिव्या भारती से जुड़ी बातों के प्रमुख अंश-

विज्ञापन


जब दिव्या भारती को लॉन्च किया 
दिव्या भारती का जाना एक ऐसा दर्द है, जो आज भी दिल के बहुत करीब है। जब वह पहली बार मुझसे मिलने आई थीं, तो इंडस्ट्री के कई प्रोड्यूसर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। मुझे यह देखकर बेहद दुख हुआ कि इतनी खूबसूरत और टैलेंटेड लड़की को कोई काम नहीं दे रहा था। मैंने उनका स्क्रीन टेस्ट नहीं कराया। बस बातचीत से ही समझ गया कि वह अलग हैं, उनमें कुछ खास है। दूसरी बार जब वह मुझसे मिलीं, तो बेहद अपसेट थीं। उन्होंने भावुक होकर कहा, 'कोई मुझे काम नहीं दे रहा। मुझे सिर्फ डेट्स चाहिए, पैसे नहीं मांग रही।' वह बार-बार यह कहती रहीं कि जब मैंने उन्हें पहली बार साइन किया था, तब कोई उन्हें नहीं जानता था और अब जब वह स्टार बन गई हैं, तो मैं उन्हें क्यों मना कर रहा हूं। उनका सवाल सही था, मेरे पास कोई जवाब नहीं था।

'मोहरा' में अभिनय करने की जिद लेकर बैठ गईं दिव्या भारती
'मोहरा' फिल्म के लिए वह खुद मेरे घर आईं और तब तक बैठीं रहीं जब तक मैंने उन्हें रोल नहीं दे दिया। वह दोपहर तीन बजे आईं और देर शाम तक वहीं बैठीं रहीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि मैं पैसे नहीं मांग रही, बस बताइए आप मना क्यों कर रहे हैं? उनका इरादा और जुनून देखकर मैं प्रभावित हुआ और फिल्म में साइन कर लिया। हमने दस दिन शूटिंग भी की, लेकिन फिर वह हादसा हो गया...और सब कुछ अधूरा रह गया।

दिव्या भारती की पॉपुलैरिटी आज भी जिंदा है

विज्ञापन

अगर किसी को मैंने सबसे सही ढंग से लॉन्च किया, तो वह दिव्या भारती थीं। वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, एक सुंदर दिल वाली इंसान भी थीं। मैं उनके माता-पिता को भी जानता था, बहुत अच्छे लोग थे। उनका जाना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, हम सभी के लिए बहुत बड़ी कमी थी। वह टैलेंट, जो अपनी पूरी उड़ान भर ही नहीं पाया। आज भी लोग उन्हें याद करते हैं और करना भी चाहिए। उनकी पॉपुलैरिटी आज भी जिंदा है और रहेगी। लेकिन अब क्या किया जा सकता है, वह लौटकर तो आने वाली नहीं। मुझे आज भी वह दिन याद है जब हॉस्पिटल में उनकी बॉडी देखी। यकीन नहीं हो रहा था। मुझे कॉल आया और मैं सबसे पहले शब्बीर के साथ वहां पहुंचा। 

ये खबर भी पढ़ें: Divya Bharti: निधन से पहले 12 फिल्में साइन कर चुकी थीं दिव्या भारती, श्रीदेवी समेत इन एक्ट्रेसेस ने की पूरी 

दिव्या भारती के जाने का दुख महसूस होता है
हॉलीवुड में भी जब मर्लिन मुनरो जैसी हस्तियां समय से पहले चली जाती हैं, तो इतिहास उन्हें अमर बना देता है। जब कोई युवा और टैलेंटेड शख्स इस दुनिया को छोड़ जाता है, तो उसका अधूरा काम, अधूरी कहानियां, लोगों के दिल में गहराई से उतर जाती हैं। दिव्या भारती के साथ भी यही हुआ। उसकी मौत को लेकर कई थ्योरीज सामने आईं, लेकिन मेरे अनुसार वह सिर्फ एक एक्सिडेंट था। लोगों ने कई तरह की बातें कीं, कई षड्यंत्रों की कहानियां बनाईं, लेकिन मेरा मानना है कि यह सब चीजें सच्चाई से भटकाती हैं। हकीकत यही है कि वह एक हादसे का शिकार हुईं और हम सिर्फ इस नुकसान को महसूस कर सकते हैं। दिव्या भारती आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं और हमेशा रहेंगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें