फिल्म निर्देशक करण जौहर का कहना है कि वह अपनी नई फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' में नए अभिनेताओं को मौका देने जा रहे हैं और इससे वह बेहद उत्साहित और भावुक हैं।
करण का कहना है कि उनकी यह फिल्म अन्य फिल्मों से बिल्कुल हटकर है। खास बात यह है कि उन्होंने अभी तक नए कलाकारों के साथ काम नहीं किया है।
इस फिल्म में तीन नए कलाकारों को लेकर ऐसा महसूस हो रहा है कि मुझ पर एक बड़ा दायित्व आ गया है। इस फिल्म में उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे कोई पिता अपने बच्चों को हैंडल कर रहा हो।
करण ने कहा कि इस फिल्म से मॉडल सिद्धार्थ अरोड़ा, महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और डेविड धवन के पुत्र वरुण का अभिनय जीवन शुरू हो रहा है। करण नये कलाकारों की अभिनय क्षमता से बेहद खुश हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं फिल्म निर्माण के नए दौर में हूं जो धर्मा प्रोडक्शन के लिए अच्छा है। मैं बहुत अच्छे नवोदित कलाकारों को निर्देशित कर रहा हूं। इसलिए मैं इसका प्रभारी हूं। करण यह फिल्म शाहरुख खान के साथ मिलकर बना रहे हैं।