इन दिनों नेटफ्लिक्स पर पुलिस ड्रामा सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ को काफी सराहा जा रहा है। इस सीरीज के मेकर्स अप्लॉज एंटरटेनमेंट है। अब अप्लॉज एंटरटेनमेंट बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान के साथ मिलकर अगले दो फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाला है। यह दोनों मिलकर इन फिल्मों का सह-निर्माण करेंगे।
डायरेक्टर-क्रिएटिव प्रोडक्शन लीड बनेंगे कबीर
जिन दो फीचर फिल्मों पर मिलकर ‘ब्लैक वारंट’ के मेकर्स और कबीर खान काम करेंगे, उनमें कबीर खान बतौर डायरेक्टर, क्रिएटिव प्रोडक्शन लीड काम करेंगे। कबीर खान का डायरेक्शन स्टाइल काफी अलग रहा है। वह अपनी फिल्मों में एंटरटेनमेंट के साथ मैसेज देने की कोशिश भी करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Maha Kumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने पहुंचे निर्देशक कबीर खान, बोले- यह मेरे लिए सौभाग्य की बात
साझेदारी का मकसद क्या है
कबीर खान और ‘ब्लैक वारंट’ के मेकर्स के बीच जो साझेदारी हुई है। उसका मकसद ऐसी कहानियों को पर्दे पर लाना है, जो लोगों के दिलों को छू सकें। इस साझेदारी से डायरेक्टर कबीर खान भी काफी खुश हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Kartik Aaryan: अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे मुरलीकांत पेटकर, कार्तिक आर्यन ने जाहिर की खुशी
कबीर खान ने बनाई हैं ये फिल्में
कबीर खान ने 2006 में एडवेंचर थ्रिलर फिल्म ‘काबुल एक्सप्रेस’ से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी। फिर 9/11 हमले के बाद अमेरिका में लोगों के साथ जो रंग-भेद और भेदभाव हुआ, उस पर फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ बनाई। इसके अलावा सलमान खान के साथ ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और क्रिकेट फिल्म ‘83’ का डायरेक्शन किया। पिछले साल भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विनर मुरलीकांत पेटकर पर आधारित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ भी कबीर खान ने बनाई। इसमें कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर का लीड रोल निभाया था।