‘आधा म्यूट’ करना कितना समझदारी है?
फिर आता है वो हिस्सा जो सच में भ्रम पैदा करता है। वही फिल्म एक-दो महीने में ओटीटी पर पूरी तरह बिना म्यूट के रिलीज हो जाती है, जैसे बनी थी और वहीं बच्चे इसे घर पर देख लेते है, परिवार के साथ, सब कुछ पूरी तरह सुनते हुए।
तो मैं बस समझना चाहता हूं, ईमानदारी से, थिएटर में एडल्ट के लिए कुछ ‘आधा म्यूट’ करना कितना समझदारी है, जब वही कंटेंट जल्दी ही घर पर पूरी आवाज में उपलब्ध हो जाता है? शायद इसका कोई लॉजिक है जिसे मैं नहीं देख पा रहा या फिर, शायद हम गलत चीजों पर ज्यादा सोच रहे हैं।
'धुरंधर 2' के बारे में
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म धुरंधर 2 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 745.23 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, नेट कलेक्शन 623.97 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।