कैनेडी रिलीज ना होने को लेकर दुखी
साल 2023 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ को कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, जहां इसकी काफी तारीफ हुई। लेकिन तब से यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इस बात का अनुराग को दुख है। वह हालिया दिए गए इंटरव्यू में कहते हैं, ‘मैंने पांच फिल्में बनाई है, जो अब तक रिलीज नहीं हो पाई हैं। कैनेडी फिल्म तो ऐसे लोगों के पास है, जिन्होंने आजतक फिल्म नहीं बनाई। स्टूडियो वाले कहते हैं कि आप अपनी हिस्सेदारी बढ़ाओ, पैसा कमाओ और मुनाफा लाओ।’
परेशान हो गए हैं अनुराग
अनुराग आगे कहते हैं कि उनमें अब लड़ने की ताकत नहीं बची है। यही सब कारण हैं कि वह बॉलीवुड वालों से परेशान हैं। साथ ही बॉलीवुड में अब अच्छी फिल्में बनाने का उत्साह भी अनुराग को नजर नहीं आता है।
स्टार ट्रीटमेंट पर भी तंज कसा
अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में एक्टर्स के बिहेवियर पर भी पिछले दिनों बात की है। वह एक इंटरव्यू में कहते हैं कि हिंदी फिल्मों में हर एक्टर को स्टार ट्रीटमेंट चाहिए। ऐसे में फिल्में बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। जबकि साउथ इंडस्ट्री में ऐसा नहीं है, बडे़ से बड़ा एक्टर फिल्म के बाकी लोगों की तरह ही खुद को ट्रीट करता है।