फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'जीरो' के बेहतर प्रदर्शन न करने पर आनंद एल राय बोले-निराश नहीं हूं

Mon, 21 Jan 2019 07:36 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shahrukh khan, anand l rai
विज्ञापन

आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' बॉक्स अॉफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसपर राय कहते हैं, मैं इससे निराश नहीं हूं, मुझे फिल्म की विफलता से बहुत कुछ सीखने के लिए मिला है। बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान, कटीना कैफ के अलावा अनुष्का शर्मा थीं। इसके बावजूद फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पाई। 

विज्ञापन

'जीरो' को  2018 की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर देखा जा रहा था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक बौने का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में नजर आईं। काफी मेहनत और पैसा लगाने के बावजूद ये फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई।

आनंद एल राय की इस फिल्म ने सिर्फ 170 करोड़ रुपए कमाए जबकि इसका बजट 200 करोड़ रुपए का था। फिल्म के ना चलने पर फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय ने कहा, मैं निराश नहीं हूं। इस स्टोरी को बताना चाहता था इसलिए बनाई। आपको बता दें कि आनंद एल राय 'रांझना' और 'तनु वेड्स मनु' को डायरेक्ट कर चुके हैं। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स अॉफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं 'जीरो' 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें