फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी ने फ्री में की ‘ओह माय डॉग’, निर्देशक अमित राय ने किया खुलासा; कहा- पसंद आया फिल्म का मैसेज

Thu, 16 Jul 2026 01:03 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pankaj Tripathi In Ohh My Dog: पंकज त्रिपाठी जल्द ही आगामी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ में नजर आएंगे। अब निर्देशक ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए एक भी रुपए की फीस नहीं ली। जानिए निर्देशक ने पंकज को लेकर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
ओह माय डॉग फिल्म में पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफल फिल्म 'ओएमजी 2' में साथ काम करने के बाद एक्टर पंकज त्रिपाठी और फिल्ममेकर अमित राय 'ओह माय डॉग' के लिए फिर से साथ आए हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक अमित राय ने बताया कि इस फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी ने बिना कोई फीस लिए इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का फैसला किया। क्योंकि उन्हें इसकी कहानी पर भरोसा था।

पंकज को कहानी पर था पूरा भरोसा

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान निर्देशक अमित राय ने पंकज त्रिपाठी के साथ हुई बातचीत को याद किया। निर्देशक ने कहा कि जब मैंने पंकज त्रिपाठी को 'ओह माय डॉग' की कहानी सुनाई, तो वह तुरंत ही इससे दिल से जुड़ गए।

उन्हें फिल्म का मैसेज बहुत पसंद आया। उन्हें लगा कि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचनी चाहिए। बिना कोई फीस लिए इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना पूरी तरह से उनका फैसला था। कहानी पर उनके भरोसे और उनके पक्के सपोर्ट के लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं।
विज्ञापन


ऐसे एक्टर बहुत कम होते हैं, जो कहानी के विषय और उसके असर को सबसे ऊपर रखते हैं। उनके साथ काम करना सच में बहुत अच्छा अनुभव रहा है।

विज्ञापन

ओह माय डॉग - फोटो : सोशल मीडिया
31 जुलाई को रिलीज होगी ‘ओह माय डॉग’
'ओएमजी 2' के बाद अमित राय और पंकज त्रिपाठी की यह दूसरी फिल्म है। अपनी पिछली फिल्म से अलग 'ओह माय डॉग' एक बच्चे और कुत्ते के बीच के इमोशनल रिश्ते पर आधारित है। इसमें प्यार, वफादारी और दया जैसे विषयों को दिखाया गया है।

31 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा माही राय, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलक्षणा बरुआ और विजय मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें