फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिका ने किया बेटी का नामकरण, अक्षय तृतीया पर जन्मी बेटी को दिया यह खास नाम; तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Tue, 19 May 2026 12:50 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Shivaleeka Oberoi Revealed Daughter Name: मशहूर निर्देशक अभिषेक पाठक और अभिनेत्री  शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी बेटी का नाम सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बता दिया है। इसके साथ ही इस नाम का मतलब भी उन्होंने पोस्ट में साझा किया। 
विज्ञापन
अभिषेक पाठक, शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम -@shivaleekaoberoi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक अभिषेक पाठक और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय एक महीने पहले ही बेटी के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपनी प्यारी बेटी के नाम की जानकारी भी फैंस के साथ साझा कर दी है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शिवालिका ने इस नाम का मतलब भी बताया।
विज्ञापन


'आरीका' है बेटी का नाम
अपना मदरहुड एंजॉय कर रहीं  शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी बेटी का नाम 'आरीका' रखा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, ' हमारे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारी बेटी है, जिसका आज हम परिचय करवा रहे हैं। आरीका पाठक, यह नाम माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। जिसका मतलब धन, समृद्धी से है। क्योंकि उसका जन्म अक्षय तृतीया पर हुआ है यह अपने आप में एक संयोग है। हमारी बेटी का होना हमारे लिए सपने के सच होने जैसा है।'
 

पिछले महीने ही बने हैं पैरेंट्स
'दृश्यम 3' के निर्देशक अभिषेक पाठक और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय 19 अप्रैल को एक प्यारी सी बेटी के माता -पिता बने थे। जिसके बाद यह खुशखबरी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी। कपल पहली बार खुदा हाफिज के सेट पर मिले थे जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए। अपने रिश्ते को आगे ले जाते हुए इन्होंने फरवरी 2023 को गोवा में शादी की थी।
विज्ञापन

अभिषेक पाठक, शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@shivaleekaoberoi
कई प्रोजेक्ट्स पर चल रहा है काम
निर्देशक अभिषेक पाठक जल्द ही 'रेड 3' और 'शैतान' की अगली कहानी पर काम कर रहे हैं।  एक बातचीत में उन्होंने रहा था कि शैतान की कहानी पर अभी काम चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 'रेड 3' के बारे में भी कहा कि जब तक की अमय पटनायक की अगली यात्रा के लिए कुछ ठोस और शानदार तैयार नहीं हो जाता, तब तक वो इंतजार करना चाहते हैं। इसके प्रोड्क्शन पर टीम काम कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें