दिनेश लाल, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रानी चटर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की है, जिसमें वह कपिल शर्मा के सेट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में निरहुआ, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी के साथ ‘घरवाली और बाहरवाली’ गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गाने की लाइन में घरवाली शब्द आता है तब वह आम्रपाली दुबे का हाथ पकड़ लेते हैं। वहीं आगे जब गाने में ‘बाहरवाली’ शब्द आता है तो दिनेश लाल, रानी चटर्जी का हाथ पकड़ लेते हैं। इसके बाद निरहुआ दोनों अभिनेत्री को बाहों में लेकर डांस करने लगते हैं।
दिनेश लाल, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
लुक की बात करें तो रानी चटर्जी ब्लैक और सिल्वर ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं और आम्रपाली दुबे ने गोल्डन कलर की साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज कैरी किया है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं। निरहुआ भी डेनिम जींस के साथ सफेद टी-शर्ट और जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो के साथ रानी ने कैप्शन में लिखा, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री की मेरी पसंदीदा जोड़ी के साथ।’
दिनेश लाल, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस ही नहीं बल्कि भोजपुरी स्टार्स भी कमेंट कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘रानी जी, हमें जल्द से जल्द एक फिल्म में साथ काम करना चाहिए।’ तीनों के इस वीडियो को 50 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।