दीना पाठक, पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
मां ने पंकज को लेकर बोला था झूठ
सुप्रिया ने आगे ये भी बताया कि मेरी मां ने झूठ का सहारा लेकर तक हमें अलग करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे यह समझाने के लिए हर संभव प्रयास किया कि पंकज मेरे लिए सही व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कथित तौर पर उसके बारे में छानबीन की और पता लगाया कि 'अरे, वह बहुत शराब पीता है'।
जबकि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी शराब का एक घूंट भी नहीं पिया। लेकिन उन्होंने छानबीन करके यह पता लगाया। इसलिए वह इस विषय को उठाती रहतीं या कहतीं कि 'देखो, वह ऐसा करता है, देखो, वह वैसा करता है'। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।
यह खबर भी पढ़ेंः क्या ‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी ने की सगाई! वायरल वीडियो में दिखा शख्स कौन है? जानें पूरा मामला
जब टूट गया सुप्रिया का सब्र
आखिरकार एक दिन सुप्रिया का सब्र टूट गया और उन्होंने अपनी मां को एक अल्टीमेटम दे दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि आखिरकार एक दिन मैंने कहा कि 'ऐसा कुछ नहीं है, मेरी शादी फलां तारीख को है। अगर तुम आना चाहती हो तो आओ, अगर नहीं आना चाहती तो मत आओ।' उन्होंने मुझे ऐसे देखा जैसे ये आखिरी हद हो।
उन्होंने पूछा, 'तुम्हें पनीर पसंद है?' मैंने कहा, मुझे पनीर पसंद है। उन्होंने कहा, 'अच्छा नहीं वो पंजाबी है ना तो पनीर...' ये उनकी आखिरी हद थी। मतलब ये कि अगर तुम्हें पनीर पसंद नहीं है तो तुम उससे शादी नहीं कर सकती। बस बात यहीं खत्म हो गई। हालांकि, मां के निधन से ठीक पहले, उनके नजरिए में गहरा बदलाव आया था। तब उन्हें लगता था कि पंकज ही मेरे लिए एकमात्र सही व्यक्ति हैं। वह उनके चहेते बन गए थे, वही एकमात्र व्यक्ति थे, जिन्हें वह अपने आसपास चाहती थीं।
पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक
- फोटो : इंस्टाग्राम-@officialpankajkapur