आजकल फिल्मों के प्रमोशन के लिए निर्माता-निर्देशक-कलाकार क्या नहीं करते हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित दिलवाले के प्रचार में इसी तरह का एक गजब का कदम उठाया गया है। फिल्म मेकर्स ने खुद ही एक वीडियो जारी कर इसे फिल्म का क्लाइमेक्स बताया है।
वीडियो में फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग दिखाई जा रही है और साथ सभी बड़े नामों से फिल्म को लेकर बात भी की गई है। दृश्य एक शादी का है, यहां वरुण और कृति के साथ, शाहरुख-काजोल के साथ डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ये रहा पूरा वह वीडियो।