दूसरी तस्वीर में पुराने दरवाजे के सामने
दिलजीत द्वारा पोस्ट की गई दूसरी तस्वीर में एक पुराने दरवाजे के सामने खड़े हुए हैं। जहां पंजाबी भाषा में गुरु नानक के चरणों के बारे में कुछ लिखा हुआ है।
नानक के दरबार में दिलजीत
इस फोटो में दिलजीत गुरु नानक दरबार के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं वह तस्वीर में गुरु चरणों में मन ही मन कुछ कहते दिख रहे हैं।
सिंगर ने किया गुरुद्वारे का दौरा
इन तस्वीरों में वह गुरुद्वारे के अलग-अलग हिस्सों में घूमते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह इसका इतिहास जानने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं।
बीते दिनों सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया था। उन्होंने लिखा 'अहमदाबाद आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। अपने फैंस से बहुत प्यार करता हूं। जो हमेशा सपोर्ट करते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, वे हर हाल में मेरे साथ खड़े रहते हैं।'
गुरुद्वारा में दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh
क्या है गुरुद्वारे का इतिहास?
इस गुरुद्वारे के बारे में कहा जाता है कि साल पहले गुरु नानक देव जी यहां रुके और साधना की थी। यहां गुरु नानक देव जी की पादुकाएं, पालकी और पुरानी पांडुलिपियां सुरक्षित रखी गई हैं। इस गुरुद्वारे का इतिहास लगभग 500 साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं इसकी इमारत 200 साल पुरानी है।